नारियल के पत्ते से बनाया बैटमैन सूट, किसी ने कहा AI‑generated, तो किसी ने की तारीफ, देखिए वीडियो

Batman Suit: Instagram पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति नारियल के पत्तों से इंसानी आकार का बैटमैन सूट बना रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नारियल के पत्ते से बनाया बैटमैन सूट
Social Media

Man Makes Batman Suit Using Coconut Leaf: इंस्टाग्राम पर हर रोज सैकड़ों वीडियो वायरल होते हैं. ऐसे में Instagram पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति नारियल के पत्तों से इंसानी आकार का बैटमैन सूट बना रहे हैं. यह वीडियो Baba Crafts नाम के इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है. वीडियो में दिखता है कि वह बुजुर्ग व्यक्ति नारियल के पत्तों को बहुत ध्यान से काटते और जोड़ते हैं. वह कैंची से पत्तों को आकार देते हैं और फिर उन्हें चिपकाकर अलग-अलग हिस्से बनाते हैं. जैसे सिर, शरीर, पैर और केप आदि. बाद में इन सभी हिस्सों को जोड़कर पूरा बैटमैन सूट तैयार किया जाता है.

यह भी पढ़ें':- ट्रांसजेंडर ने लड़की पर थूका, मेट्रो स्टेशन पर पैसे देने से मना किया तो हो गया हंगामा, Video में कैद हुई पूरी घटना

वीडियो को अब तक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और यह सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींच रहा है. कई लोगों ने उस बुजुर्ग व्यक्ति की कला और धैर्य की खूब तारीफ की. वहीं, कुछ यूज़र्स ने कहा कि ऐसा सूट बनाने में जो क्रिएटिविटी और मेहनत लगी है, वह वाकई काबिले‑तारीफ है.

इस इंस्टाग्राम पेज पर ऐसे कई और वीडियो भी हैं. इनमें मोर के डिजाइन, अरिजीत सिंह जैसे पॉपुलर सिंगर्स के पत्तों से बने मॉडल और अन्य आकृतियां शामिल हैं, जिन्हें बांस या नारियल के पत्तों से बनाया हुआ दिखाया गया है, लेकिन कई यूजर्स ने ध्यान दिलाया है कि ये वीडियो असल में असली नहीं हैं. बहुत लोगों ने नोटिस किया कि बैटमैन वाला वीडियो AI‑generated है. ध्यान से देखने पर समझ आता है कि सूट बनाने की पूरी प्रक्रिया और वीडियो में दिखाई देने वाले बुजुर्ग सिख व्यक्ति. दोनों ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाए गए लगते हैं.

एक यूज़र ने बैटमैन वाले वीडियो पर कमेंट किया, “AI naal video bilkul real lagdi…”यानी “यह AI वाला वीडियो बिल्कुल असली लगता है. एक अन्य यूजर ने फर्क बताते हुए लिखा कि तरस उन पर आता है जिन्हें AI और असली में फर्क ही नहीं पता. पहले AI इमेज और वीडियो जेनरेटर इंसानों को असली जैसा नहीं दिखा पाते थे, लेकिन अब Ghibli‑style इमेज जनरेशन और Nano Banana जैसे टूल्स की वजह से AI बहुत बारीक डिटेल्स भी बना लेता है. जैसे स्किन टेक्सचर, रोशनी और साए आदि.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US India Trade Deal | ट्रेड डील को लेकर Priyanka Gandhi ने सरकार को घेरा BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article