घर से दूर रह रही बेटी से रोज CCTV के जरिए बात करते हैं मम्मी-पापा, ऐसे पूछते हैं हालचाल, Video रुला देगा

एक वायरल वीडियो में माता-पिता रोज CCTV कैमरे के सामने आकर अपनी बेटी से जुड़ते नजर आए. इस इमोशनल कहानी ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फोन नहीं, कैमरे से जुड़ा रिश्ता! माता-पिता का प्यार देख भर आएंगी आंखें

आज के दौर में जहां लोग फोन और मैसेज के जरिए जुड़े रहते हैं, वहीं एक परिवार ने अपने प्यार जताने का बेहद अनोखा तरीका ढूंढ लिया है. शिवानी शुक्ला नाम की एक युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके माता-पिता हर दिन CCTV कैमरे के सामने आकर उनसे मिलते हैं. यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कैमरा बना प्यार का जरिया

शिवानी के मुताबिक, घर में CCTV कैमरा सुरक्षा के लिए लगाया गया था. लेकिन, धीरे-धीरे यह कैमरा उनके और उनके माता-पिता के बीच एक खास कनेक्शन बन गया. हर दिन उनके माता-पिता कैमरे के सामने खड़े होकर हाथ हिलाते हैं, जैसे वे अपनी बेटी से सीधे बात कर रहे हों. वीडियो में एक बेहद भावुक पल भी देखने को मिलता है, जब उनकी मां कैमरे की ओर देखकर इशारों में पूछती हैं कि खाना खाया या नहीं? यह छोटा सा सवाल हर उस इंसान को छू जाता है, जो घर से दूर रहता है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह वीडियो 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया पर लोग इसे प्योर लव और स्क्रीन के जरिए मिलने वाली झप्पी बता रहे हैं.  कई यूजर्स ने अपने अनुभव भी साझा किए और कहा कि घर से दूर रहने पर ऐसी छोटी-छोटी बातें बहुत मायने रखती हैं.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: इतना महंगा इलाज? मामूली बुखार पर डॉक्टर ने बना दिया 10 हजार का बिल, देखकर मरीज रह गया दंग

Advertisement

फेसमास्क लगाकर ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करने लगी कर्मचारी, देखते ही बॉस ने जो कहा, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

भारत की सबसे महंगी गाड़ी... सड़क पर इस गाड़ी को देख कही ऐसी बात, विदेशी शख्स का Video देख नहीं रुकेगी हंसी

Featured Video Of The Day
Anant Singh Bail News: बाहुबली JDU विधायक को दुलारचंद यादव हत्या के केस में High Court से मिली जमानत