Vande Bharat Sleeper Train: भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जनवरी 2026 में हावड़ा-गुवाहाटी रूट (कामाख्या) पर शुरू हो चुकी है, जो 180 किमी/घंटा की गति क्षमता के साथ 14 घंटे में 958 किमी तय करती है. इसमें 16 कोच (1st, 2nd, 3rd AC) और 823 यात्री क्षमता है. यह कवच सिस्टम सुरक्षा, आधुनिक इंटीरियर, स्वचालित दरवाजे, बायो-वैक्यूम टॉयलेट और बेहतरीन कैटरिंग जैसी सुविधाओं से लैस है. भारत की सबसे चर्चित ट्रेन वंदे भारत स्लीपर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसके शुरू होने के बाद से यात्री लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं. Instagram से लेकर X तक, लोग ट्रेन के खाने, इंटीरियर और सफाई की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- दिल्ली-NCR में घर बनाने के क्या नियम? DPCC और पुलिस की क्या भूमिका, ऐडवोकेट से जानिए घर बनाने में किन नियमों का पालन जरूरी
फ्लाइट जैसा अनुभव
यह ट्रेन अपनी स्लीक डिजाइन और बेहतर यात्रा अनुभव के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है. वायरल तस्वीरों और वीडियोज को देखकर लोग इसे “नेक्स्ट-जेनरेशन ट्रैवल” भी कह रहे हैं. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जनवरी 2026 में लंबे रूटों के लिए शुरू की गई थी.
हावड़ा–कामाख्या के बीच यात्रा
पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा और कामाख्या के बीच शुरू की गई. यह ट्रेन पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ती है, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण रूट है. रेलवे इस तरह की और भी स्लीपर ट्रेनें 2026 के अंत तक शुरू करने की योजना बना रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज़ में ट्रेन के बेहतर इंटीरियर, मॉडर्न डिजाइन और अच्छा खाना दिखाया गया है.
आरामदायक डिजाइन वाली बर्थ, आधुनिक लाइटिंग, एयरक्राफ्ट जैसी फिनिश, हर सीट पर चार्जिंग पॉइंट, एडवांस सस्पेंशन सिस्टम, पोल्का-डॉट इंटीरियर, ऑटोमैटिक दरवाजे, पूरी तरह एसी कोच, बायो-वैक्यूम टॉयलेट, Wi-Fi सुविधा, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, CCTV कैमरे और इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम आदि. फर्स्ट AC कोच को लोग “होटल ऑन व्हील्स” कह रहे हैं, क्योंकि प्राइवेसी, साफ-सफाई और आराम सब कुछ बेहतरीन है.
वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रेन का खाना बहुत अच्छा है. यात्री इसके स्वाद और गुणवत्ता की काफी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो के अनुसार, थाली में पीली दाल, मिक्स वेज, पैक की हुई दही, रोटी/पराठा, चावल, पुलाव और एक मिठाई आदि. शामिल है.
वंदे भारत स्लीपरयह ट्रेन आधुनिक और हाई तकनीक से बनाई गई है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम डिजाइन स्पीड 180 किमी/घंटा है, लेकिन इसे आमतौर पर 120–130 किमी/घंटा की स्पीड पर चलाया जाएगा. इसमें 16 कोच होते हैं, जिनमें First AC, Second AC और Third AC के मिलाकर 800 से ज्यादा यात्री यात्रा कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर लोग वंदे भारत स्लीपर को देखकर बेहद प्रभावित हैं.













