नौकरी के पहले ही दिन कर दिया रिजाइन! कंपनी का लैपटॉप मिलते ही बदला मूड, HR की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल

Viral News: नाइजीरिया की एक HR प्रोफेशनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने एक उम्मीदवार को नौकरी के लिए चुना था और उसके जॉइन करने के लिए करीब दो महीने तक इंतजार किया. उम्मीदवार कंपनी के लिए एक मजबूत कैंडिडेट माना जा रहा था, इसलिए HR टीम को उससे काफी उम्मीदें थीं लेकिन कर्मचारी जॉइनिंग के पहले ही दिन नौकरी छोड़कर चला गया. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Viral News: नौकरी के पहले ही दिन कर दिया रिजाइन!

Viral News: कभी-कभी हायरिंग प्रोसेस में ऐसे अजीब अनुभव सामने आते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं. हाल ही में एक HR प्रोफेशनल ने अपने साथ हुआ ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना में एक नया कर्मचारी जॉइनिंग के पहले ही दिन नौकरी छोड़कर चला गया और इसकी वजह बस कंपनी का दिया गया लैपटॉप बताया जा रहा है. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में-

यह भी पढ़ें: होली खेलने का ये कैसा तरीका! रंग से भरे सीमेंट मिक्सर में डालकर घुमाया, अंदर नाचता दिखा लड़का

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नाइजीरिया की एक HR प्रोफेशनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने एक उम्मीदवार को नौकरी के लिए चुना था और उसके जॉइन करने के लिए करीब दो महीने तक इंतजार किया. उम्मीदवार कंपनी के लिए एक मजबूत कैंडिडेट माना जा रहा था, इसलिए HR टीम को उससे काफी उम्मीदें थीं.

लंबे समय के बाद जब वह उम्मीदवार आखिरकार पहले दिन ऑफिस पहुंचा, तो उसकी ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया शुरू की गई. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जैसे ही HR ने बताया कि उसे काम के लिए कंपनी की तरफ से एक आधिकारिक लैपटॉप दिया जाएगा, उसका व्यवहार अचानक बदल गया.

HR के अनुसार, कर्मचारी ने उनसे कहा कि वह कंपनी का लैपटॉप लेने के बजाय अपना पर्सनल लैपटॉप इस्तेमाल करना चाहता है. हालांकि, कंपनी की पॉलिसी के अनुसार कर्मचारियों को आधिकारिक काम के लिए कंपनी का ही लैपटॉप इस्तेमाल करना होता है, इसलिए HR ने उसकी यह मांग मानने से मना कर दिया. इसके बाद कर्मचारी ने लैपटॉप ले लिया और दिनभर ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया जारी रही.

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. दिन के अंत में वह कर्मचारी HR के पास आया और कहा कि वह अपने साथ दो लैपटॉप घर नहीं ले जा सकता, इसलिए कंपनी का लैपटॉप ऑफिस में ही छोड़ रहा है. HR ने लैपटॉप वापस ले लिया और उसे अलविदा कह दिया. उसी शाम HR को उस कर्मचारी का संदेश मिला कि वह अब इस नौकरी को जॉइन नहीं करेगा. इस घटना के बाद HR ने अपने अनुभव के आधार पर अंदाजा लगाया कि शायद उस कर्मचारी ने अपनी पुरानी नौकरी से इस्तीफा नहीं दिया था और वह एक साथ दो नौकरियां करने का प्लान बना रहा था. अगर वह कंपनी का लैपटॉप घर ले जाता, तो उसका यह प्लान सामने आ जाता.

Advertisement
यहां देखें पोस्ट

अब, जैसे ही यह कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की गई, लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स का कहना था कि आजकल कई लोग एक साथ कई नौकरियां करते हैं, जबकि कुछ ने कहा कि कंपनियों को ऑफर देने से पहले सही बैकग्राउंड चेक करना चाहिए. यही वजह है कि यह अजीब लेकिन दिलचस्प कहानी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | ईरान का ऑपरेशन 'TRUE PROMISE-4', अमेरिका-इजरायल पर मिसाइलों की बारिश | BREAKING