मुंबई में सिर्फ 18,000 रु में गुज़ारा? किराया 11 हजार रुपये, लड़की का खर्च सुन लोग हैरान, बोले- कैसे संभव है

मुंबई में रहने का खर्च आमतौर पर बहुत ज्यादा होता है, लेकिन एक महिला ने दावा किया है कि वह सिर्फ 18,000 रुपये महीने में गुजारा कर रही है. 11,500 रुपये किराया और 300 रु बिजली बिल सुनकर सोशल मीडिया यूज़र्स हैरान हैं. जानिए पूरा मामला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महंगे शहर में सस्ता जीवन! मुंबई की लड़की ने 18 हजार रुपये में रहने का फॉर्मूला बताया

मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है, लेकिन यहां रहना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. महंगे किराए और रोज़मर्रा के खर्चों के बीच अगर कोई कहे कि वह यहां 18,000 रुपये महीने में आराम से रह रहा है, तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक दावा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

मुंबई की एक महिला ने अपने मासिक खर्च का खुलासा करके इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. Shreya Gan नाम की इस कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह अकेले रहते हुए हर महीने 17,500 रु से 18,000 रु के बीच खर्च करती हैं.

खर्च का पूरा हिसाब

श्रेया के मुताबिक, उनके खर्च कुछ इस तरह हैं:

- किराया: 11,500 रु (1RK फ्लैट)
- बिजली बिल: 300-400 रु
मोबाइल रिचार्ज: 300 रु
- ट्रैवल (लोकल ट्रेन + ऑटो/कैब): 500 रु
ग्रॉसरी: 1,500-1,800 रु
-ऑनलाइन शॉपिंग: 2,000 रु
- अन्य खर्च: 1,000 रु

इस तरह उनका कुल खर्च करीब 18,000 रुपये के आसपास बैठता है.

लोगों को क्यों नहीं हो रहा यकीन?

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई यूज़र्स को सबसे ज्यादा हैरानी किराए को लेकर हुई. एक यूज़र ने लिखा, क्या ये सच में मुंबई है? यहां 11,500 रुपये में घर मिलना मुश्किल है. दूसरे ने कहा, मुंबई में 1RK का किराया तो आमतौर पर 25-30 हजार होता है. किसी ने पूछा, इतना सस्ता घर कहां मिला?

बिजली बिल भी बना चर्चा का विषय

सिर्फ किराया ही नहीं, बल्कि 300-400 रु का बिजली बिल पर भी लोगों को हैरानी हो रही है. एक यूज़र ने लिखा, इतना कम बिजली बिल कैसे संभव है? कुछ लोगों का मानना है कि यह लोकेशन मुंबई के मुख्य इलाकों में नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों जैसे ठाणे या पालघर में हो सकता है, जहां किराया थोड़ा कम होता है.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: टाइटैनिक डूबने की तारीख बनी डरावनी याद! उसी दिन म्यूज़ियम में घुसा पानी, ये संयोग है या कोई डरावना संकेत?

Advertisement

खुद खेल नहीं सकती, फिर भी मुस्कुराती रही… इस बच्ची ने सिखाया खुशी का असली मतलब, Video देख भर आएंगी आंखें

सिर्फ नौकरी नहीं, एक पूरी जिंदगी छोड़ रही हूं... 5 साल बाद एयर होस्टेस ने क्यों छोड़ी जॉब? Video कर देगा भावुक

Featured Video Of The Day
Israel Lebanon Ceasefire BREAKING: सीजफायर का ऐलान, क्या अब War रुकेगी? | Netanyahu | Trump
Topics mentioned in this article