आजकल के समय में बहुत रोजाना सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कोई वीडियो अच्छी होती है, तो जागरूकता के लिए, कोई हंसी-मजाक के लिए, तो कुछ वीडियो चीजों की चेकिंग यानी किसी वस्तु या सामान का बारीकी से निरीक्षण करना आदि, जिसमें असली और नकली की सच्चाई सामने आती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह बाजार से शाम को तरबूज लेकर आया था और कुछ समय के बाद खाने के लिए निकाला तो तरबूज के ऊपर से काली प्लास्टिक की परत निकली यानी तरबूज का पक्का हुआ दिखाने के लिए किसी प्लास्टिक की चीज का इस्तेमाल किया गया है.
यह भी पढ़ें:- पुराने जूते-चप्पल से कमाएं हजारों रुपये, कबाड़ में न फेंके, इन पोर्टल पर बेचें पुराने जूते-चप्पल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने दावा किया है कि फ्रिज में रखने के बाद तरबूज के ऊपर से प्लास्टिक या केमिकल जैसी परत निकल रही है. यह घटना खाद्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है, जहां फलों को रसायनों यानी केमिकल्स के जरिए जल्दी पकाने या चमकाने की आशंका है. इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोग कमेंट कर रहे हैं.
दरअसल, वीडियो में एक शख्स बताता है कि वह बाजार से तरबूज खरीदकर लाया और फ्रिज में रखने के बाद उसके ऊपर से काली, प्लास्टिक जैसी परत निकलने लगी. उसने इसका वीडियो बनाकर शेयर किया और सवाल उठाया कि आखिर हम क्या खाएं, कहां जाएं और किस पर भरोसा करें? अगर खाद्य पदार्थों में इस तरह की मिलावट या गड़बड़ी हो रही है, तो यह सीधे हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है. अब जरूरत है सख्त जांच और कार्रवाई की, ताकि लोगों का भरोसा बना रह सके. हालांकि, यह वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है.
एक यूजर ने लिखा कि ये तो बहुत चिंताजनक है. तरबूज जैसे फल में प्लास्टिक जैसी परत? इससे तो बाजार की हर चीज पर शक होने लगेगा. क्या खाने की चीजों पर कोई कंट्रोल नहीं है? एक अन्य यूजर ने कहा कि जैसा कमाओगे वैसा ही खाओगे.














