महाशिवरात्रि पर क्यों वायरल हो रही है इस रूसी लड़की की रील, 11 सेकंड के इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं लोग

महाशिवरात्रि के मौके पर एक विदेशी लड़की की बनाई गई भक्ति रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. शिवलिंग के सामने हाथ जोड़कर की गई उसकी सादगी भरी प्रार्थना ने लोगों का दिल छू लिया. कुछ ही सेकंड का यह वीडियो आस्था, श्रद्धा और संस्कृति के जुड़ाव की खूबसूरत मिसाल बन गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
महाशिवरात्रि पर रूसी महिला की श्रद्धा ने इंटरनेट पर दिखाया भक्ति का रंग, वीडियो हुआ वायरल

Russian Woman Worship Lord Shiva: घंटियों की धीमी गूंज, महादेव का नाम और आंखों में बहती श्रद्धा…कभी-कभी कुछ पल ऐसे होते हैं जो सीधे दिल तक उतर जाते हैं. महाशिवरात्रि के पावन मौके पर एक विदेशी लड़की की भक्ति भरी रील ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही सुकून भरा माहौल बना दिया है. महाशिवरात्रि के मौके पर सोशल मीडिया पर यह Viral Video तेजी से शेयर किया जा रहा है. यह छोटी सी Instagram Reel करीब 11 सेकंड की है, लेकिन इसमें भक्ति का जो जज्बा दिखता है, वह दिल को छू लेता है. 

ये भी पढ़ें:-गाजियाबाद की बेटी ने तालाब से लिखी कामयाबी की इबारत, मंजू का ये बिजनेस मॉडल मचा रहा धूम

रूसी महिला की प्रार्थना ने जीता दिल (Russian Woman's Prayer Touches Hearts)

वीडियो में एक रूसी लड़की शिवलिंग के सामने हाथ जोड़कर खड़ी नजर आती है. उसके चेहरे पर सादगी और अकीदत साफ दिखती है. वह कहती है, 'महादेव आप उसका हमेशा ख्याल रखना, जो हमेशा मेरा ख्याल रखता है.' यह लाइन सुनकर कई यूजर्स भावुक हो गए. 

VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

महादेव के चरणों में झुकी विदेशी भक्त (Mahashivratri Viral Reel)

इस रील को इंस्टाग्राम पर tatianaromanoff_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि 'भक्ति की कोई जुबान नहीं होती.' महाशिवरात्रि का असली पैगाम भी यही है कि जीवन में विश्वास, सुकून और भलाई बनी रहे. यह छोटी सी रील बता रही है कि भक्ति और श्रद्धा किसी सरहद की मोहताज नहीं. महादेव के नाम पर जुड़े दिल ही इस पर्व की असली ताकत हैं.

ये भी पढ़ें:-शादी की तैयारियों के बीच जब अचानक आई नैनी, देख सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोने लगी दुल्हन

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mumbai News: भयानक हादसा, भरभराकर गिरा मेट्रो का पिलर, कई लोग घायल! | Metro Piller Collapsed #NDTV