नानू और दादू के साथ छोटी सी बच्ची ने 'शेकी' गाने पर किया प्यारा सा डांस, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल, बोले- सो क्यूट

Little Girl Cute Dance: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी सी बच्ची ईशा माल्वीय के ट्रेंडिंग सॉन्ग 'शेकी' पर बहुत ही प्यारा सा डांस करते हुए नजर आ रही है. यह क्यूट सा वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
छोटी बच्ची का प्यारा सा डांस
Social Media

Little Girl Dance: सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए डांस वीडियो वायरल होते ही रहते हैं, जो लोगों का मनोरंजन करते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल ही जीत लेते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी सी बच्ची ईशा माल्वीय के ट्रेंडिंग सॉन्ग 'शेकी' पर बहुत ही प्यारा सा डांस करते हुए नजर आ रही है. यह क्यूट सा वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नौकरी के पहले ही दिन कर दिया रिजाइन! कंपनी का लैपटॉप मिलते ही बदला मूड, HR की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल

नानू और दादू के साथ प्यारा सा डांस

वायरल वीडियो एक संगीत सेरेमनी का बताया जा रहा है, जिसमें 'Shaky' गाने पर यह छोटी सी बच्ची अपने नानू और दादू के साथ स्टेज के बीचों‑बीच कॉन्फिडेंस से भरा डांस करती दिखती है. तीनों लोग ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आते हैं और उनकी शुरुआत एकदम सरल, एक‑जैसे स्टेप्स से होती है. बच्ची के दोनों दादा फुल एनर्जी के साथ उसके स्टेप्स कॉपी करते हैं और पूरे समय उस पर प्यार भरी नजर बनाए रखते हैं. भीड़ के सामने भी वह नन्ही‑सी बच्ची मुस्कुराती रहती है और हर मूव बेझिझक करके दिखाती है. डांस का सबसे दिल छू लेने वाला पल बीच में आता है, जब गाने की बीट तेज होती है, दोनों दादा मिलकर उसे हल्के से हवा में उठाते हैं. बच्ची भी पूरी एनर्जी से हाथ फैलाकर पोज देती है, जबकि दोनों दादा गर्व से उसे थामे रहते हैं. वहां, मौजूद लोग तालियां और शोर से पल को और भी खास बना देते हैं. 

आप भी देखिए ये वीडियो

लोग दे रहे अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @anjalidamanichoreography नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिस पर अभी तक 8.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 7 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है और कमेंट्स में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'लवली', दूसरे यूजर ने लिखा 'टू क्यूट', एक अन्य यूजर ने लिखा 'सो क्यूट'. इसके अलावा कई यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपने-अपने रिएक्शन्स जाहिर किए हैं.

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Trump का बड़ा खुलासा: Iran ने भेजा सीक्रेट Gift! क्या रुक जाएगी महाजंग?
Topics mentioned in this article