मां के जन्मदिन पर झुमके खरीदने पहुंचा छोटा बच्चा, सिक्के गिनते देख दुकानदार हुई भावुक, Video जीत लेगा दिल

मां के जन्मदिन पर झुमके खरीदने दुकान पहुंचा एक छोटा बच्चा, पैसे गिनते देख दुकानदार भावुक हो गई. यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मां के जन्मदिन पर बच्चे ने दिया सरप्राइज

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी मां के जन्मदिन के लिए झुमके खरीदने दुकान पर पहुंचता है और उसकी मासूम कोशिश ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो को आदिश्री नाम की एक महिला ने शेयर किया है, जो बालों के एक्सेसरी और ज्वेलरी बेचने का छोटा सा स्टॉल चलाती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बच्चे को अपना सबसे क्यूट कस्टमर बताया.

मां के लिए गिफ्ट खरीदने आया छोटा बेटा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटा बच्चा स्टॉल पर रखे अलग-अलग झुमकों को ध्यान से देख रहा होता है. इसी दौरान दुकानदार उससे पूछती हैं कि क्या वह यह झुमके अपनी मां के लिए खरीद रहा है. बच्चा मुस्कुराते हुए सिर हिलाकर हां कहता है और एक जोड़ी झुमके की कीमत पूछता है. दुकानदार बताती हैं कि उस झुमके की कीमत 40 रुपये है.

देखें Video:

बच्चे को देखकर भावुक हुई दुकानदार

कीमत सुनने के बाद बच्चा धीरे से अपना स्कूल बैग उतारता है और उसमें से पैसे निकालकर गिनना शुरू करता है. उसके हाथ में छोटे नोट और सिक्के होते हैं, जिन्हें वह बहुत ध्यान से गिन रहा होता है ताकि पता चल सके कि उसके पास पूरे पैसे हैं या नहीं. बच्चे की यह मासूम कोशिश देखकर दुकानदार काफी इमोशनल हो जाती हैं. वह प्यार से बच्चे से कहती हैं कि तुम्हारे पास जितने भी पैसे हैं, वही दे दो. साथ ही वह यह भी कहती हैं कि तुम्हारी मां बहुत किस्मत वाली हैं, जिन्हें तुम जैसा बेटा मिला है.

सोशल मीडिया पर लोगों का पिघला दिल

यह छोटा सा लेकिन भावुक पल कैमरे में कैद हो गया, जिसे बाद में आदिश्री ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, आज मेरे स्टॉल पर सबसे प्यारा कस्टमर आया. एक छोटा बच्चा अपनी मां के जन्मदिन के लिए गिफ्ट खरीदने आया था. मां के लिए प्यार की कोई उम्र नहीं होती. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी भावुक हो गए. एक यूजर ने लिखा, बेटे हमेशा मां के सबसे प्यारे होते हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, इस पल को देखकर दिल भर आया, यह सच में अनमोल है. कई लोगों ने दुकानदार की भी तारीफ की और कहा कि ऐसे छोटे-छोटे दयालु व्यवहार ही किसी पल को और भी खास बना देते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: 11 लाख कमाने वाली लड़की ने की ऐसे दूल्हे की डिमांड, मैचमेकिंग कंपनी ने क्लाइंट को कर दिया बैन! वजह चौंका देगी

तमिल ससुर ने राजस्थानी दामाद को सिखाया ऐसा काम, इंटरनेट पर छा गया दोनों की बॉन्डिंग का इमोशनल Video

जल्दबाजी में बुक की Rapido, ड्राइवर निकला क्लास का टॉपर! कहानी सुनकर भावुक हुआ इंटरनेट

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरन पर अमेरिका ने किया बड़ा हमला, B2 Bomber से किया Attack | Breaking News
Topics mentioned in this article