Dating App Scam Busted In Kolkata: कलकत्ता के रानीकुठी इलाके में एक महाशय अपनी ऑनलाइन क्रश से मिलने बड़ी उम्मीदों के साथ पहुंचे थे. लड़की ने ही एक खास 'कपल कैफे' चुना था. वहां पहुंचकर दोनों ने मजे से बातें कीं, कॉफी की चुस्कियां लीं और हुक्के के धुएं में खो गए. लड़के को लगा कि शायद आज बात बन जाएगी, लेकिन उसे क्या पता था कि वह प्यार की गली में नहीं, बल्कि ठगों की बस्ती में आ गया है. जैसे ही वेटर ने बिल टेबल पर रखा, लड़के के पैरों तले जमीन खिसक गई. सिर्फ चंद चीजों का बिल 8500 रुपये था.
कोलकाता कैफे डेटिंग स्कैम का सच (Kolkata Dating App Scam at Couple Cafe)
सोशल मीडिया पर वायरल इस आपबीती के मुताबिक, बिल देखते ही जब लड़के ने विरोध किया, तो कैफे के स्टाफ ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. हैरान करने वाली बात तो ये थी कि जो लड़की अभी तक साथ बैठी मीठी बातें कर रही थी, वो हंसते हुए वहां से निकल ली. लड़के को समझ आ गया कि ये सब पहले से ही फिक्स था. बाद में पता चला कि बिल में ऐसी चीजें भी जोड़ दी गई थीं, जो उन्होंने कभी मंगवाई ही नहीं थी.
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा (Internet Reaction on Viral Dating Fraud)
इस खबर के वायरल होते ही इंटरनेट की जनता ने मजे लेने शुरू कर दिए. किसी ने कहा कि ये 'बम्बल प्रीमियम' से भी महंगा सौदा है, तो किसी ने सलाह दी कि अब से डेटिंग ऐप ही डिलीट कर देने चाहिए. जानकारों का कहना है कि ये एक बड़ा रैकेट है, जहां कैफे और लड़कियां मिलकर शिकार ढूंढते हैं, इसीलिए भाई अगली बार जब कोई अनजान हसीना आपको किसी खास कैफे में बुलाए, तो जगह खुद चुनना, वरना पॉकेट और दिल दोनों का टूटना तय है.
ये भी पढ़ें:-ये जुगाड़ है या कमाल? पाटन की शादी में नलों से बहने लगी ठंडी छाछ, बारातियों ने बोतलों में भर-भरकर उड़ाया मजा
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)














