कैमरे में कैद हुआ किंग कोबरा का भयानक रूप, मुंह में शिकार दबाकर किया कुछ ऐसा, देखकर कांप उठेगी रूह

किंग कोबरा का अब जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं. उसे देखकर तो आपके भी होश उड़ जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कैमरे में कैद हुआ किंग कोबरा का भयानक रूप

King Cobra Video: सांप का नाम सुनते ही हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. दूर से ही देखकर लोग इधर-उधर भागने लगते हैं. वहीं, जब किंग कोबरा की बात आती है तो ये बात तो तय है कि उसके सामने कोई टिक नहीं सकता. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें किंग कोबरा (King Cobra) को शिकार करते हुए हम देखते हैं. लेकिन, किंग कोबरा का अब जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं. उसे देखकर तो आपके भी होश उड़ जाएंगे. अबतक आपने किंग कोबरा को शिकार करते हुए तो बहुत बार देखा होगा. लेकिन क्या आपने किंग कोबरा को कभी गुर्राते हुए देखा है. क्योंकि ये वीडियो आपके होश उड़ाने वाला है.

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोबरा ने एक सांप को अपने मुंह में दबाया रखा है. कोबरा ने एक छोटे सांप का शिकार किया है. सांप के फुफकारने की आवाज़ इतनी तेज़ है कि आप कैमरे पर भी उसकी आवाज़ को साफ सुन सकते हैं. कोबरा काफी देर तक कैमरे की ओर देखते हुए उस सांप को अपने मुंह में दबाकर ज़ोर-ज़ोर से फुफकारता रहता है और फिर एक झटके में उसे ज़मीन पर फेंक देता है.

देखें Video:

अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 1 करोड़ 10 लाख बार देखा जा चुका है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- फुफकारने वाली सांप की अन्य प्रजातियों के विपरीत, किंग कोबरा गुर्रा सकता है! इस वीडियो में कोबरा बहुत भयानक अंदाज़ में नज़र आ रहा है. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
CM Mohan Yadav का बड़ा बयान: PM मोदी ने घटाई Excise Duty, पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे
Topics mentioned in this article