केरल की दरियादिली पर फिदा हुई विदेशी टूरिस्ट, दिया ऐसा रिएक्शन...दिल हार बैठेंगे आप

Viral Video: कभी-कभी सफर में सिर्फ जगहें नहीं, लोग भी याद रह जाते हैं. एक छोटी सी दुकान, कुछ सेंट के खुले पैसे और एक मुस्कुराहट...यही लम्हा अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बन गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
केरल के दुकानदार ने जीत लिया दिल....विदेशी टूरिस्ट को मिली ऐसी मेहमाननवाजी, वायरल हो गया वीडियो

Kerala Tourists Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वायरल वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में एक विदेशी ट्रैवल व्लॉगर ने केरल के लोगों की मेहमाननवाजी और सादगी की जमकर तारीफ की है. इंस्टाग्राम पर mariaelisegreen नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में मारिया ग्रीन नाम की टूरिस्ट अपने अनुभव को बयान करती हैं. 

ये भी पढ़ें:-महिला का अजीबोगरीब कारनामा...पहले खुद से की शादी और फिर खुद को ही दे दिया तलाक, नहीं भाया अपना ही साथ

केरल की सादगी ने जीता दिल (Kerala's Simple Kindness Wins Hearts)

वह बताती हैं कि एक स्थानीय दुकान से उन्होंने कोक, प्रोटीन शेक, मिठाई, ओरियो और लेज जैसे सामान खरीदे. हैरानी की बात ये रही कि इतने सामान की कीमत एक यूरो से भी कम थी. मारिया ने बताया कि बिल 95 सेंट था और उन्होंने 100 सेंट दिए. दुकानदार के पास खुले पैसे नहीं थे, तो उसने बाकी रकम की जगह चॉकलेट दे दी. यही छोटा सा लम्हा उनके दिल को छू गया.

सोशल मीडिया पर उमड़ी मोहब्बत (Social Media Reacts to Kerala Hospitality)

वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. यूजर्स ने कमेंट में लिखा, Welcome to Gods Own Country, Kerala hospitality, India travel experience. कई लोगों ने कहा कि, भारत में दुकानदार अक्सर खुले पैसे की जगह टॉफी दे देते हैं. कुछ यूजर्स ने ओल्ड कोच्चि घूमने की सलाह भी दी और पारंपरिक स्नैक्स ट्राई करने की बात कही. अक्सर विदेशों में भारत को लेकर जो धारणा बनती है, उससे अलग यहां की इंसानियत और मेहमाननवाजी का पहलू सामने आता है. छोटे से वाकये ने साबित कर दिया कि सफर की असली दौलत लोग होते हैं. केरल की यह दरियादिली अब इंटरनेट पर लोगों के दिल पिघला रही है.

ये भी पढ़ें:-सिर्फ 4 सेकंड में हुआ ऐसा 'कांड'...सरेआम खुली पोल! ब्यूटी फिल्टर हटते ही परी बनी 'दादी', फैंस को लगा सदमा!

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Iran-America War Update: ईरान पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार ट्रंप! | Khamenei vs Trump | Top News