जब पहली बार बेटे के ऑफिस पहुंचे माता-पिता, इन्फोसिस कैंपस में घूमते हुए उनकी खुशी देख, भर आएंगी आंखें

इन्फोसिस कर्मचारी निखिल तल्लरेजा ने अपने माता-पिता को पहली बार ऑफिस कैंपस घुमाया. विजिटर आईडी कार्ड पहनकर साइकिल चलाते और पेड़ लगाते माता-पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इन्फोसिस कर्मचारी ने माता-पिता को घुमाया अपना ऑफिस

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक इन्फोसिस कर्मचारी अपने माता-पिता को पहली बार अपने ऑफिस कैंपस की सैर कराते हुए दिखाई दे रहा है. माता-पिता की मासूम खुशी और गर्व भरे भाव देखकर इंटरनेट यूजर्स काफी भावुक हो गए. यह वीडियो निखिल तल्लरेजा नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने अपने माता-पिता की पहली ऑफिस विजिट के खास पल कैमरे में कैद किए और लोगों के साथ शेयर किए.

माता-पिता ने पहना विजिटर आईडी कार्ड

वीडियो में देखा जा सकता है कि निखिल के माता-पिता विजिटर आईडी कार्ड पहनकर ऑफिस कैंपस में घूम रहे हैं. वे बड़े उत्साह के साथ हर जगह को देख रहे हैं और कैंपस के खूबसूरत और हरे-भरे माहौल का आनंद ले रहे हैं. एक दृश्य में दोनों कैंपस के रास्तों पर साइकिल चलाते हुए भी नजर आते हैं. उनके चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाती है कि यह पल उनके लिए कितना खास है.

देखें Video:

कैंपस में लगाया पेड़, पल बन गया यादगार

वीडियो में परिवार को कैंपस के अंदर एक पेड़ लगाते हुए भी दिखाया गया है. यह छोटा-सा लेकिन भावनात्मक पल इस यात्रा को और भी यादगार बना देता है. निखिल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, माता-पिता की मेरे ऑफिस में पहली विजिट. उन्हें आईडी कार्ड पहनते, हरे-भरे कैंपस का आनंद लेते और साइकिल चलाते देख मुझे अपने बचपन की याद आ गई.

इंटरनेट यूजर्स हुए भावुक

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे काफी पसंद किया और भावुक प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा,
हर बच्चे का सपना होता है कि उसके माता-पिता देखें कि उनकी मेहनत कहां तक पहुंची है. दूसरे यूजर ने कहा, माता-पिता के लिए यह सबसे गर्व का पल होता है, जब वे अपने बच्चे की सफलता देखते हैं. एक अन्य कमेंट में लिखा गया, जिस तरह वे कैंपस का आनंद ले रहे हैं, वह बहुत ही प्यारा दृश्य है. कई लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि हम इतनी मेहनत आखिर क्यों करते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: सोचा था दिल्ली बहुत महंगी होगी… लेकिन यहां आकर हर महीने 70 हजार बचा रहा है यह शख्स, बताया बचत का तरीका!

वंदे भारत ट्रेन कैसे बनती है? वायरल Video में पहली बार दिखा चेन्नई फैक्ट्री का अंदर का नजारा

अमेरिका में मिला 20 करोड़ साल पुराना डायनासोर जैसा दिखने वाला अनोखा जीव, असलियत जान चौंके वैज्ञानिक

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: क्या जेल जाएंगे Netanyahu..क्यों परेशान हैं Trump? | Mojtaba Khamenei