Instagram पर 'फेक लड़की' का जलवा, AI से बनी प्रोफाइल कमा रही हर महीने 1 लाख रुपये से ज्यादा, आप भी जान लें सीक्रेट

Viral News: एक फोटो… एक स्माइल… और हजारों लाइक्स! लेकिन क्या होगा अगर आपको पता चले कि जिस लड़की को आप रोज सोशल मीडिया पर देख रहे हैं, वो असल में है ही नहीं? न उसका कोई अस्तित्व है, न कोई असली पहचान फिर भी वो फेमस है, लोग उसे फॉलो करते हैं और सबसे चौंकाने वाली बात, वो हर महीने लाखों रुपये कमा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Instagram पर वर्चुअल इंफ्लुएंसर कमा रहे लाखों रुपये हर महीने

Viral News: सोशल मीडिया की दुनिया तेजी से बदल रही है. अब यहां सिर्फ असली लोग ही नहीं, बल्कि 'फेक' इंफ्लुएंसर भी छा रहे हैं. इन दिनों 'वृतिका पटेल' नाम की एक ऐसी ही इंफ्लुएंसर चर्चा में है. बता दें कि इंस्टाग्राम पर वृतिका के 113K फॉलोअर्स हैं. लाखों लोग सोशल मीडिया पर रोज वृतिका की तस्वीरें देखते हैं, उसकी लाइफस्टाइल से इंस्पायर होते हैं. लेकिन असल में वो मौजूद ही नहीं है! जी हां, ये सुनने में अजीब जरूर लगता है, लेकिन ये सच्चाई है. वृतिका दरअसल एक AI इंफ्लुएंसर हैं, यानी वृतिका की सारी तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई हैं और इसके लिए एक टीम काम कर रही है.

क्या होते हैं AI इंफ्लुएंसर?

AI इंफ्लुएंसर डिजिटल कैरेक्टर होते हैं जिन्हें टेक्नोलॉजी की मदद से डिजाइन किया जाता है. इन्हें इंसानों जैसा लुक, एक्सप्रेशन और पर्सनैलिटी दी जाती है ताकि ये बिल्कुल असली लगें. इनके सभी फोटो, वीडियो और पोस्ट AI टूल्स से बनाए जाते हैं. आज AI टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो चुकी है कि इनकी फोटो और वीडियो को देखकर असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है.

कमाई सुनकर रह जाएंगे हैरान

फरवरी 2026 में Business of Fashion की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि AI यानी 'फेक' इंफ्लुएंसर भी असली पैसे कमा रहे हैं. ये कमाई एफिलिएट लिंक, ब्रांड कोलैबोरेशन और सब्सक्रिप्शन जैसे तरीकों से होती है. वृत्तिका पटेल के मामले में, उनके Instagram पर 300 सब्सक्राइबर हैं. हर सब्सक्राइबर हर महीने 399 रुपये देता है. इस हिसाब से उनकी एक महीने की कमाई 1,19,700 रुपये तक पहुंच जाती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि ये कमाई सिर्फ सब्सक्रिप्शन से है. इसके अलावा ब्रांड प्रमोशन, एफिलिएट लिंक और अन्य तरीकों से भी पैसा आता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- थाईलैंड में इंडियन टूरिस्ट से बदतमीजी, बिल के चक्कर में शुरू हुआ बवाल, फिर स्टाफ ने उगला जहर!

क्यों बढ़ रहा है ट्रेंड?

AI इंफ्लुएंसर का ट्रेंड इसलिए तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि इन्हें कंट्रोल करना आसान है. ये कभी विवाद में नहीं आते, हमेशा परफेक्ट दिखते हैं और 24/7 एक्टिव रह सकते हैं. कंपनियों के लिए भी ये एक सस्ता और भरोसेमंद ऑप्शन बनते जा रहे हैं. यही वजह है कि ब्रांड्स भी इन्हें तेजी से अपनाने लगे हैं.

Advertisement

हालांकि, इस ट्रेंड को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी हो रही है. कुछ लोग इसे टेक्नोलॉजी की तरक्की मानते हैं, तो कुछ इसे धोखा और समाज के लिए खतरा बताते हैं. कई यूजर्स का मानना है कि ऐसे अकाउंट्स का इस्तेमाल गलत कामों के लिए भी हो सकता है. बहरहाल AI इंफ्लुएंसर की दुनिया अभी नई है, लेकिन तेजी से आगे बढ़ रही है. आने वाले समय में ये और भी ज्यादा पॉपुलर हो सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज को समझदारी से देखें.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Breaking News: सीजफायर के बाद हिजबुल्लाह ने इजरायल पर ड्रोन अटैक
Topics mentioned in this article