नौकरी या परिवार? एक फैसले ने तोड़ दी शादी, टेक प्रोफेशनल महिला की कहानी सुन लोगों का फूटा गुस्सा

बाहर से सब कुछ मुकम्मल लगता था. पढ़ाई, प्यार, शादी, बच्चे, मोटी सैलरी और अपना घर. मगर इसी परफेक्ट दिखने वाली जिंदगी में एक ऐसा सवाल उठा, जिसने रिश्ते की बुनियाद हिला दी. क्या शादीशुदा महिला से हर हाल में कुर्बानी की उम्मीद जायज है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सासू मां हुईं बीमार तो पति ने कहा- जॉब छोड़ दो, मना करने पर...भेज दिया नोटिस

Indian Tech Couple Divorce: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल एक पोस्ट में एक भारतीय टेक प्रोफेशनल महिला की जिंदगी की कहानी सामने आई. पोस्ट के मुताबिक, स्कूल के दिनों में शुरू हुआ प्यार बीटेक तक पहुंचा. दोनों ने साथ में टेक महिंद्रा में करियर शुरू किया, फिर अलग-अलग कंपनियों में तरक्की की. शादी हुई, दो बच्चे हुए और अपनी कमाई से घर खरीदा. बाहर से यह कपल हर किसी का ड्रीम लाइफ जीता नजर आता था.

मां बनने के बाद भी नहीं रुकी उड़ान (Career Growth After Motherhood)

पोस्ट में महिला की मेहनत खास तौर पर उभरकर आती है. दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद भी उसने सिर्फ छह महीने का ब्रेक लिया. नई टेक्नोलॉजी सीखी, कंपनी बदली और उसकी सैलरी पति से ज्यादा हो गई. नौवें महीने तक ऑफिस जाना और बच्चों के साथ बैलेंस बनाना उसकी जिंदगी का हिस्सा था.

यहीं से शुरू हुआ टकराव (working women rights India)

कहानी में मोड़ तब आया जब पति की मां बीमार पड़ीं. परिवार ने महिला से नौकरी छोड़कर सास की देखभाल करने को कहा. महिला ने इनकार करते हुए कहा कि, वह करियर नहीं छोड़ सकती. उसने यह भी पेशकश की कि वह पूरी फाइनेंशियल जिम्मेदारी संभालेगी और पति चाहें तो ब्रेक ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- मेरे लिए पति हर साल खरीदते हैं 3 किलो सोना...बिजनेसमैन की पत्नी का दावा वायरल

दबाव, ताने और फिर तलाक (Emotional Pressure and Divorce)

पोस्ट के मुताबिक, ससुराल वालों को यह बात नागवार गुजरी. सास को महिला की मां का घर आना भी पसंद नहीं था. पति ने भी नौकरी छोड़ने से मना कर दिया. धीरे-धीरे महिला पर भावनात्मक दबाव बढ़ा. आखिरकार वह बच्चों के साथ मायके चली गई. इसके बाद पति ने लीगल नोटिस भेजा और महिला ने तलाक फाइल कर दिया.

ये भी पढ़ें:-अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का...ठुकराए हुए प्रेमियों को वेलेंटाइन डे पर ये चिड़ियाघर दे रहा है गजब का ऑफर

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Featured Video Of The Day
NDTV EXCLUSIVE: 'ISLAM' ने Owaisi की AIMIM से किया किनारा? Nasreen Bano Sheikh Malegaon Mayor Burqa