भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन द्वारा भारत के इलाकों को मनगढ़ंत नाम देने की कोशिशों को शरारती और झूठा बताया है. मंत्रालय ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश समेत ये इलाके भारत का अटूट हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे. चीन की ऐसी हरकतें भारत-चीन के स्थिर और सामान्य रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं.