कभी था सिविल इंजीनियर, अब है Armani का मॉडल! एक दिन में 5 लाख रुपये कमा रहे भारतीय युवक की कहानी वायरल

सिविल इंजीनियर की 3.6 लाख रुपये सालाना नौकरी छोड़कर शुबहम वैदकर ने मॉडलिंग में करियर बनाया और मिलान फैशन वीक में Armani के लिए रैंप वॉक किया. उनकी प्रेरणादायक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कभी थे सिविल इंजीनियर, अब बन चुके हैं Armani के मॉडल!

भारत के एक युवक की प्रेरणादायक कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. कभी सालाना 3.6 लाख रुपये की सैलरी पर सिविल इंजीनियर की नौकरी करने वाले शुबहम वैदकर आज दुनिया के प्रतिष्ठित फैशन प्लेटफॉर्म मिलान फैशन वीक में मशहूर फैशन ब्रांड जॉर्जियो अरमानी के लिए रैंप वॉक कर चुके हैं.

वीडियो में दिखा जिंदगी का बड़ा बदलाव

शुबहम वैदकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी जिंदगी के दो अलग-अलग पहलू दिखाए गए हैं. वीडियो के एक हिस्से में वह भारत में सिविल इंजीनियर के रूप में काम करते नजर आते हैं, जबकि दूसरे हिस्से में वह इंटरनेशनल मॉडल के रूप में आत्मविश्वास के साथ मिलान फैशन वीक के रैंप पर चलते दिखाई देते हैं. इन दोनों लुक्स के बीच का अंतर उनकी मेहनत, संघर्ष और करियर में आए बड़े बदलाव को साफ तौर पर दिखाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अब वह मॉडलिंग के जरिए एक दिन में लगभग 5 लाख रुपये तक कमा सकते हैं.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया

शुबहम की यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई और इसे 90 हजार से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं. लोग उनकी मेहनत, साहस और अपने सपनों को पूरा करने के जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उनकी कहानी को इस बात का उदाहरण बताया कि करियर का रास्ता हमेशा सीधा नहीं होता. लगातार मेहनत और समर्पण से कोई भी अपनी पहचान बदल सकता है. एक यूजर ने लिखा, आपको सफल होते देखना अच्छा लगता है. वहीं दूसरे ने कमेंट किया, भाई, अभी लंबा सफर बाकी है. एक ने लिखा, कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन और शानदार लाइफ चेंज.

Advertisement

सपनों को सच करने की मिसाल

शुबहम वैदकर की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने करियर को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं. यह कहानी बताती है कि अगर जुनून और मेहनत हो, तो किसी भी क्षेत्र में नई शुरुआत कर सफलता हासिल की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: 25 दिन में पैसा डबल से लेकर फनी वादों तक...Promise Day पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ये मजेदार मीम्स

Advertisement

दिल तोड़ने वाले से बदला लेने का अनोखा तरीका, एक्स के नाम पर रखवाएं जानवर की पॉटी का नाम, मिलेगा सर्टिफिकेट!

अमेरिका में बसे भारतीय ने सुनाई मां की मेहनत की कहानी, बेबीसिटिंग कर जुटाए पैसे और विदेश में खरीदा अपना घर

Featured Video Of The Day
ईरान के पलटवार से डर गया America? या Trump का यू-टर्न कोई चाल? US Iran War | NDTV India
Topics mentioned in this article