भारत-पाक मुकाबला और कोलंबो का कनेक्शन, क्यों उमड़ता है पाकिस्तान के लिए सपोर्ट?

जब कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मुकाबला होता है, तो फिजा में सिर्फ क्रिकेट नहीं, जज्बात भी तैरते हैं. सवाल वही पुराना है, आखिर श्रीलंका के कुछ दर्शक पाकिस्तान के लिए इतनी मोहब्बत क्यों दिखाते हैं?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कोलंबो में गूंजते हैं पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत-पाक मैच में क्यों बदल जाता है माहौल?

India vs Pakistan match in Colombo: भारत और पाकिस्तान का मैच जहां भी हो, रोमांच अपने चरम पर होता है, लेकिन जब मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाता है, तो नजारा कुछ अलग ही होता है. स्टैंड्स में बैठे कुछ श्रीलंकाई दर्शक खुलकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते दिखते हैं.

ये भी पढ़ें:-महाशिवरात्रि के दिन क्रिकेट प्रेमियों पर चढ़ा खुमार, टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा, मंदिरों में किया रुद्राभिषेक

पुराना रिश्ता, गहरी नजदीकियां (Old Ties Between Sri Lanka and Pakistan)

श्रीलंका और पाकिस्तान के रिश्ते दशकों पुराने हैं. 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान श्रीलंका ने पाकिस्तान को अपने एयरपोर्ट इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी. बाद में जब श्रीलंका लिट्टे यानी Liberation Tigers of Tamil Eelam से जूझ रहा था, तब पाकिस्तान ने सैन्य सहयोग दिया. सुरक्षा के मुश्किल दौर में भी दोनों देशों ने एक-दूसरे का साथ निभाया. यही सियासी और फौजी ताल्लुकात आज भी रिश्तों में गरमजोशी बनाए रखते हैं.

क्रिकेट में भी निभी दोस्ती (Sri Lanka supports Pakistan cricket team)

क्रिकेट के मैदान पर भी यह दोस्ती दिखी. जब सुरक्षा कारणों से कई टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार किया, तब श्रीलंका ने सीरीज खेलीं. 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हमला हुआ, फिर भी दोनों देशों के क्रिकेट रिश्ते टूटे नहीं.

स्टेडियम के बाहर का माहौल (Khettarama Area and Fan Support)

आर प्रेमदासा स्टेडियम खेत्तारमा इलाके में स्थित है, जहां मुस्लिम आबादी अच्छी खासी है. भारत-पाक मैच के दौरान इलाके में खास जोश दिखता है. कुछ स्थानीय लोग धार्मिक और भावनात्मक जुड़ाव के कारण पाकिस्तान टीम को सपोर्ट करते हैं. कोलंबो का यह माहौल सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि इतिहास, रिश्तों और जज्बात का भी आईना है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-IND vs PAK मैच धुला तो क्या होगा...जानिए पूरा गणित, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर क्यों कही ये बात

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Advertisement
Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: T20 World Cup 2026 के इस महामुकबाले से पहले आपस में भिड़े भारत-पाक फैंस!