Dinosaur pichkari video: होली का त्योहार नजदीक है और बाजार रंग-बिरंगी पिचकारियों से सजे हुए हैं. इस बार 4 मार्च को होली मनाई जाएगी. बच्चों से लेकर बड़े तक सभी खरीदारी में जुटे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अनोखी पिचकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग पूछ रहे हैं, ये मिलेगी कहां?
वायरल वीडियो में क्या है खास?
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @bhakti_ramesh_98 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में एक कपल बाइक पर जाता हुआ नजर आता है. पीछे बैठी महिला के हाथ में डायनासोर के आकार की पिचकारी है. जैसे ही वह ट्रिगर दबाती है, पिचकारी पर बना डायनासोर अपना मुंह खोलता है और तेज पानी की धार निकलती है. खास बात यह है कि पानी के साथ पिचकारी से ‘ए..ए..ए..' जैसी अजीब आवाज भी आती है. वीडियो के आखिर में महिला खुद भी इस आवाज पर हंसने लगती है. इस मजेदार क्लिप को अबतक 78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
देखें Video:
क्या है इस पिचकारी का असली नाम?
हालांकि लोग इसे ‘डायनासोर पिचकारी' कह रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन मार्केट में इसे आमतौर पर 'पानी की फुहार वाला खिलौना, इंटरैक्टिव, रिफिल करने योग्य, पोर्टेबल डायनासोर, गर्मियों का बीच खिलौना' जैसे नाम से खोजा जाता है. इस पिचकारी में हैंडल के पास ही पानी भरने की जगह दी गई है, जिससे इसे बार-बार आसानी से रिफिल किया जा सकता है.
यूजर्स ले रहे हैं जमकर मजे
वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कि शुरुआत में लगा आवाज आप खुद निकाल रहे हैं. दूसरे ने पूछा कि क्या सच में इससे आवाज भी आती है? एक अन्य यूजर ने इसकी आवाज की तुलना मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की किरदार दया बेन की हंसी से कर दी. कई लोग लगातार पूछ रहे हैं कि यह पिचकारी कहां मिल रही है, हालांकि अभी तक क्रिएटर ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: शादी के बाद रश्मिका-विजय का खास तोहफा, मंदिरों में बांटे गए मिठाई के डिब्बे, अंदर जो निकला, देख फैंस हुए भावुक
किचन में चोरी कर रही थी कुक, देखते ही AI रूममेट ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
3 घंटे का काम 15 मिनट में! वायरल हुआ गुजिया बनाने का आसान तरीका, होली पर छा गया देसी जुगाड़














