Himachal python video: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के धलवाड़ी गांव के समीप अमलैहड़ जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां से गुजर रहे स्थानीय युवकों का सामना 2 अजगरों (Indian Rock Python) से हो गया. इन विशालकाय जीवों को देखकर राहगीरों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई. मौके पर मौजूद युवकों द्वारा बनाया गया इन अजगरों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. जानकारी के अनुसार यह खौफनाक नजारा अमलैहड़ जंगल में स्थित एक हैलीपैड के पास देखने को मिला. युवक जब इस इलाके से गुजर रहे थे, तो उन्होंने झाड़ियों में हलचल देखी. गौर करने पर पता चला कि वहां 2 भारी-भरकम अजगर रेंग रहे हैं. वीडियो में इनकी लंबाई और मोटाई इतनी ज्यादा है कि देखने वालों की सांसें अटक जाएं.
ये भी पढ़ें:-लड़की बनी नागिन! बेडरूम में मिली सांप की केंचुली और वो हो गई 'गायब'!
अचानक सामने आए दो विशाल अजगर (Two Giant Pythons Suddenly Spotted)
वीडियो में दिखाई दे रहे इन जीवों की पहचान विशेषज्ञों द्वारा वयस्क इंडियन रॉक पाइथन (भारतीय अजगर) के रूप में की गई है. इनकी लंबाई करीब 10 से 15 फुट के बीच आंकी जा रही है. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह प्रजाति पूरी तरह से विषहीन (बिना जहर वाली) होती है और इसके काटने से जहर नहीं फैलता, लेकिन इसका शिकार करने का तरीका बेहद खौफनाक होता है. यह अपने शिकार को शरीर से कसकर जकड़ लेता है और दम घुटने से मौत होने के बाद उसे पूरा निगल जाता है. यह एक अत्यंत शक्तिशाली और भारी प्रजाति है. आमतौर पर यह सुस्त रहती है, लेकिन अगर इसे छेड़ा जाए तो यह बेहद आक्रामक हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-पालतू सांप को हाथ से खिलाना पड़ा भारी, जान बचाने के लिए कटवाना पड़ा अंगूठा
क्यों खतरनाक होते हैं ये अजगर? (Why Are These Pythons Dangerous?)
जानकारों का कहना है कि गर्मियों की शुरुआत के साथ ही ऐसे वन्यजीव अक्सर धूप सेंकने या ठंडे स्थानों की तलाश में अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं और कई बार रिहायशी इलाकों के करीब भी पहुंच जाते हैं. इस घटना के सामने आने के बाद वन विभाग ने स्थानीय निवासियों और इलाके में आने वाले पर्यटकों के लिए अलर्ट जारी किया है. उन्हें जंगल के रास्तों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे वन्य जीवों को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाएं. यदि उन्हें कहीं भी ऐसा जंगली जीव दिखाई देता है, तो वे घबराने या उसे छेड़ने की बजाय तुरंत संबंधित वन अधिकारियों को सूचित करें, ताकि इंसान और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
ये भी पढ़ें:-अजगर की धड़कनें थम चुकी थीं...शख्स ने मुंह से सांस देकर ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO













