भारत, फ्रांस से भी आगे है... विदेशी महिला बोली- यहां की 3 चीजें दुनिया में कहीं नहीं! पोस्ट वायरल

भारत में रह रही फ्रांसीसी महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि यहां की कम्युनिटी भावना, प्राकृतिक विविधता और पारंपरिक कपड़ों की कारीगरी ने उसे सबसे ज्यादा प्रभावित किया. उसकी पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारतीयों की इस खासियत पर फिदा हुई फ्रेंच महिला

भारत में रह रही एक फ्रांसीसी महिला की सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों खूब वायरल हो रही है. इस पोस्ट में उसने अपने देश फ्रांस और भारत की तुलना करते हुए बताया, कि कुछ मामलों में भारत उससे कहीं आगे है. महिला की सकारात्मक सोच और भारत के प्रति उसके प्यार ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है.

भारत की कम्युनिटी भावना ने किया प्रभावित

महिला ने कहा, कि भारत में उसे सबसे ज्यादा यहां की मजबूत कम्युनिटी और आपसी सहयोग की भावना पसंद है. उसके अनुसार, यहां लोग एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और परिवार की तरह साथ खड़े होते हैं. हालांकि, उसने यह भी माना कि कई बार सामाजिक अपेक्षाओं का दबाव लोगों को महसूस होता है, लेकिन एक ऐसे देश से आने के बाद जहां लोग ज्यादा व्यक्तिगत जीवन जीते हैं, भारत में लोगों का एक-दूसरे के लिए खड़ा होना उसे बहुत अच्छा लगता है. अपने पोस्ट के साथ उसने एक छोटा वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह खरगोशों को खाना खिलाते हुए इसमें अपनापन और देखभाल की भावना को दिखाती नजर आती है.

देखें Video:

भारत की प्राकृतिक विविधता ने भी जीता दिल

प्राकृतिक सुंदरता को लेकर महिला ने कहा, कि फ्रांस की अपनी खासियतें हैं, लेकिन भारत की विविधता अद्भुत है. उसके अनुसार, भारत में रेगिस्तान, पहाड़, जंगल, बैकवॉटर और कई तरह के मौसम और प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं. यह देश लगभग हर तरह के वातावरण और जलवायु का अनुभव एक ही जगह पर देता है. महिला भारतीय पारंपरिक कपड़ों से भी काफी प्रभावित दिखी. उसने कहा, कि भारतीय कपड़ों पर की जाने वाली कढ़ाई, मोती और हाथ की बारीक कारीगरी हर बार उसे चौंका देती है. उसके अनुसार, जो कुर्तियां यहां आम मानी जाती हैं, वैसी ही डिजाइन और कारीगरी फ्रांस में हाई-फैशन और महंगे परिधानों में गिनी जाती है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

महिला की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, सबसे अच्छा है- इंडिविजुअलिज्म और कम्युनिटी का संतुलन. वहीं दूसरे ने कहा, अच्छा लगा कि आपको हमारे देश की ये बातें पसंद आईं. महिला के विचारों ने कई लोगों को भावुक कर दिया और भारत की सकारात्मक छवि को एक बार फिर सामने ला दिया.

यह भी पढ़ें: तौलिया रगड़ा, बाल खड़े हुए और… उंगली लगाते ही जल उठी गैस! ये जादू है या खतरनाक विज्ञान?

Advertisement

50 लाख की नौकरी छोड़कर इंजीनियर ने शुरू किया मोमो बिजनेस, ढाई साल में खड़ा कर दिया 5 करोड़ का कारोबार

लंदन से भी बेहतर... दिल्ली मेट्रो में सफर कर विदेशी रह गया हैरान, तारीफ में जो कहा, नहीं कर पाएंगे यकीन

Advertisement
Featured Video Of The Day
BMC Mayor का ऐलान..BJP की Ritu Tavde होंगी नई मेयर, Shiv Sena के Sanjay Ghari उप महापौर | Breaking