भारत की बुराई करने वालों को विदेशी कपल ने दिया जवाब, बताईं ऐसी 8 बातें, तुरंत वायरल हो गया Video

दिल्ली से गोवा तक घूमने वाले एक विदेशी कपल ने भारत को लेकर फैले 8 बड़े स्टिरियोटाइप्स को गलत बताया. उनका ‘मिथ बनाम रियलिटी’ पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विदेशी कपल ने दूर की भारत को लेकर 8 बड़ी गलतफहमियां

भारत को लेकर विदेशों में कई तरह की धारणाएं और स्टिरियोटाइप्स लंबे समय से चली आ रही हैं. लेकिन, एक विदेशी कपल ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के जरिए इन पुरानी और नकारात्मक धारणाओं को गलत साबित करने की कोशिश की है. दिल्ली, जयपुर, उदयपुर, और गोवा समेत कई शहरों की यात्रा के बाद उन्होंने ‘मिथ बनाम रियलिटी' के जरिए भारत की असली तस्वीर शेयर की.

बताया भारत का असली अनुभव

यास्मिन और टॉम नाम के इस कपल ने अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली, औरंगाबाद, जयपुर, उदयपुर और गोवा का दौरा किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की, कि भारत आने से पहले सिर्फ ऑनलाइन दिखने वाली नकारात्मक बातों पर भरोसा न करें. उनका कहना है कि भारत तेजी से विकसित हो रहा है और यहां कई साफ-सुथरे और व्यवस्थित इलाके हैं, खासकर नई दिल्ली जैसे क्षेत्रों में.

महिला सुरक्षा और यात्रा को लेकर क्या कहा?

भारत को अकेली महिला यात्रियों के लिए असुरक्षित बताने वाली धारणा पर भी कपल ने अपनी राय दी. उनके मुताबिक, भारत थोड़ा इंटेंस जरूर है, लेकिन यह एक ऐसा देश है जो जीवन बदल देने वाला अनुभव देता है. उन्होंने कहा, कि ज्यादातर लोग दोस्ताना व्यवहार करते हैं और बातचीत करने के इच्छुक रहते हैं.

देखें Video:

Advertisement

गरीबी, स्ट्रीट फूड और यात्रा से जुड़ी गलतफहमियां

कपल ने कहा, कि गरीबी केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समस्या कई देशों में देखने को मिलती है. स्ट्रीट फूड को लेकर उन्होंने कहा कि यहां साफ-सुथरा और स्वादिष्ट खाना मिलता है, जिसे मिस नहीं करना चाहिए. ट्रेन यात्रा के बारे में उन्होंने सुझाव दिया कि अगर उच्च श्रेणी का टिकट लिया जाए, तो सफर काफी आरामदायक हो सकता है और कई बार होटल जैसा अनुभव देता है.

भाषा, खाना और बदलता समाज

कपल ने यह भी बताया, कि भारत में सिर्फ एक भाषा नहीं बोली जाती. देश में 22 आधिकारिक भाषाएं और 1,600 से अधिक बोलियां हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी भारतीय खाना बहुत मसालेदार नहीं होता और पश्चिमी भोजन भी आसानी से उपलब्ध है. शादी को लेकर भी उन्होंने कहा, कि अब लव मैरिज आम हो चुकी हैं और भारत की विविधता हर राज्य में अलग संस्कृति और परंपराओं के रूप में दिखाई देती है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने कपल की बातों से सहमति जताई. यूजर्स ने लिखा, कि भारत परफेक्ट नहीं है, लेकिन जितना नकारात्मक दिखाया जाता है, उतना भी खराब नहीं है. कुछ लोगों ने कहा, कि भारत की खूबसूरती इसकी विविधता और ऑर्गेनाइज्ड कैओस में छिपी है.

यह भी पढ़ें: ट्रैफिक से बचने के लिए फुटपाथ पर चढ़ा दिया स्कूटर, सबक सिखाने के लिए बुजुर्ग महिला ने जो किया, वाकई हिम्मत है!

10 साल की उम्र में मलेशियाई शख्स ने खरीदा AI.com और 643 करोड़ में बेचा? जानिए इस वायरल दावे के पीछे का असली सच

अमेरिका की लग्जरी लाइफ छोड़ पंजाब क्यों लौट आया ये युवक? वजह जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे