भारत घूमने आई विदेशी महिला हुई हैरान! यहां के बारे में बताईं ऐसी 10 बातें जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी

एक विदेशी महिला ट्रैवलर ने भारत यात्रा के दौरान 10 ऐसी बातें बताईं, जिन्होंने उसे चौंका दिया. जानिए क्या खास है भारत में, जिसने उसका दिल जीत लिया और क्यों यह अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोवा से शुरू हुआ सफर, भारत से हो गया प्यार! विदेशी महिला की बातें जीत लेंगी दिल

भारत अपनी संस्कृति, खानपान और मेहमाननवाजी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. लेकिन, जब कोई विदेशी यहां आकर अपने अनुभव बताता है, तो वो और भी खास हो जाता है. हाल ही में एक विदेशी महिला ट्रैवलर ‘मिया' ने भारत यात्रा के दौरान ऐसी 10 बातें बताईं, जो उनके लिए बिल्कुल नई और चौंकाने वाली थीं. उनका यह अनुभव अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भारत में इन 10 बातों ने किया हैरान:

1. भारतीयों का घूमने का शौक - मिया को यह देखकर हैरानी हुई कि भारत में खुद भारतीय लोग भी देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमने जाते हैं और होस्टल्स में रहते हैं.

2. हाथ से खाने की परंपरा - भारत में लोग हाथ से खाना खाते हैं, और हर रेस्टोरेंट में हाथ धोने के लिए सिंक और साबुन मौजूद होता है, यह उनके लिए नया अनुभव था.

3. विदेशी खाना हर जगह - मिया ने बताया, कि उन्हें भारत में चाइनीज और इजरायली खाना भी आसानी से मिल गया, जैसे शाक्षुका, हमस और फालाफल.

Advertisement

4. बच्चों की आंखों में काजल - शुरुआत में उन्हें लगा कि बच्चों को सजाने के लिए काजल लगाया जाता है, लेकिन बाद में पता चला कि इसे नजर से बचाने के लिए लगाया जाता है.

5. अंग्रेजी बोलने की क्षमता - मिया को यह जानकर अच्छा लगा कि भारत में लोग काफी अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, जिससे बातचीत करना आसान हो जाता है.

Advertisement

देखें Video:

6. कैब और डिलीवरी सर्विस - उन्होंने कहा, कि भारत में दूर-दराज के इलाकों में भी आसानी से कैब मिल जाती है और फूड डिलीवरी ऐप्स का इस्तेमाल भी बहुत आसान है.

7. नकली पनीर और पानी - मिया ने चेतावनी दी कि भारत में कुछ जगहों पर नकली पनीर और पानी का खतरा होता है, जिससे सतर्क रहना जरूरी है.

8. टिकटॉक के बिना जीवन - भारत में TikTok बैन है, लेकिन इसके बावजूद लोगों की लाइफ और सोशल मीडिया काफी एक्टिव है, यह उन्हें दिलचस्प लगा.

Advertisement

9. ट्रेन टिकट पहले से बुक करना जरूरी - मिया ने बताया, कि भारत में ट्रेन से सफर करना है तो पहले से टिकट बुक करना जरूरी है क्योंकि सीट्स जल्दी भर जाती हैं.

10. भारत से हो गया प्यार - आखिर में मिया ने कहा, कि उन्हें भारत से प्यार हो गया है, हालांकि यह उनके लिए कोई सरप्राइज नहीं था.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: जब घर में आया पहला AC, मां ने किया तिलक… मिडिल क्लास फैमिली की खुशी ने जीता इंटरनेट का दिल

हाइक मांगने गया था, नौकरी ही चली गई! Appraisal मीटिंग में टेकी के साथ हुआ बड़ा खेल, पोस्ट वायरल

साड़ी पहनकर वोटर्स का स्वागत कर रहा रोबोट! तमिलनाडु चुनाव में दिखा अनोखा नजारा - देखें Video

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: BJP में आए Kejriwal के 7 सांसद |Bharat Ki Baat Batata Hoon