बाथरूम में फटा टूथब्रश, महिला ने बताया कैसा था सीन? बोली- किस्मत अच्छी थी वरना...

Shocking incident: सोचिए...सुबह का एक आम टूथब्रश, रात में खौफनाक धमाके में बदल जाए, तो क्या हो? एक महिला का दावा है कि उसके बाथरूम में रखा इलेक्ट्रिक टूथब्रश अचानक फट गया और हर तरफ धुआं ही धुआं फैल गया. आखिर कैसे हुआ ये हादसा?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रात में फटा टूथब्रश, सुबह दिखा खौफनाक मंजर! रातों-रात धुएं से भर गया घर
Pexels

Electric toothbrush explosion: रात की खामोशी...सब गहरी नींद में थे, तभी बाथरूम में रखा एक छोटा सा इलेक्ट्रिक टूथब्रश अचानक 'खामोश बम' बन गया. पहले न कोई आवाज, न कोई चेतावनी...बस कुछ ही पलों में धुआं, जलने की बू और दीवारों पर काले निशान. सुबह जब महिला की आंख खुली, तो सामने था एक ऐसा मंजर जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाए. आखिर एक मामूली सा टूथब्रश इतना खतरनाक कैसे बन गया? यह मामला सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि चेतावनी है. अगर आप भी electric toothbrush या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स इस्तेमाल करते हैं, तो सावधानी बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें:-सिलेंडर भरा है या खाली? 2 करोड़ लोगों ने देख डाला जांचने का ये अनोखा तरीका, अब हो रहा वायरल

क्या है पूरा मामला? (What is the full incident?)

न्यूयोर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 साल की शार्लोट बोवर्स ने दावा किया कि उनके बाथरूम में रखा इलेक्ट्रिक टूथब्रश अचानक फट गया. यह घटना रात के वक्त हुई, जब वह सो रही थीं. सुबह उठकर उन्होंने देखा कि पूरा बाथरूम काले धुएं से भर चुका था और दीवारें तक झुलस गई थीं. उनका कहना है कि अगर बाथरूम में लगा कांच और स्टील फ्रेम आग को रोकता नहीं, तो हादसा और भी खतरनाक हो सकता था.

ये भी पढ़ें:-बिल्ली का चौंकाने वाला कारनामा, एक-दो नहीं निगले पूरे 26 हेयर बैंड! ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों के उड़े होश

Advertisement

न चार्जिंग पर, न गीला...फिर कैसे हुआ ब्लास्ट? (electric toothbrush caught fire)

शार्लोट का दावा है कि टूथब्रश न तो चार्जिंग पर था और न ही गीला था. वह पिछले 8 महीनों से उसे इस्तेमाल कर रही थीं और कभी कोई दिक्कत नहीं आई. यही वजह है कि यह मामला और भी रहस्यमय बन जाता है. आमतौर पर इलेक्ट्रिक गैजेट्स में आग ओवरचार्जिंग या पानी की वजह से लगती है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं था. इस धमाके की वजह से घर की बिजली भी चली गई और एग्जॉस्ट फैन तक इसकी चपेट में आ गया.

ये भी पढ़ें:-क्या Jeffrey Epstein को फ्लोरिडा में देखा गया? इंटरनेट पर मची सनसनी के बाद शख्स ने बताया सच

Advertisement

नुकसान और मुआवजे पर विवाद (Damage and compensation dispute)

शार्लोट ने बताया कि बाथरूम को दोबारा ठीक कराने में उन्हें करीब 267 डॉलर खर्च करने पड़े. हालांकि, कंपनी की ओर से सिर्फ 46 डॉलर का ऑफर दिया गया, जिससे वह काफी नाराज हैं. उनका कहना है कि वह कोई बड़ा मुआवजा नहीं चाहतीं, बस अपने नुकसान की भरपाई चाहती हैं.

ये भी पढ़ें:-जंग के बीच सामने आया ऐसा वीडियो...कर देगा इमोशनल, मलबे और तबाही के बीच सेलों बजाता दिखा शख्स

क्यों जरूरी है ये खबर? (Why this news matters?)

यह घटना इलेक्ट्रिक टूथब्रश, battery explosion, gadget safety जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े करती है. रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले छोटे गैजेट्स भी कभी-कभी खतरा बन सकते हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के बीच Hormuz Strait के पास कैसे हैं हालात? NDTV की EXCLUSIVE रिपोर्ट