ट्रैफिक से बचने के लिए फुटपाथ पर चढ़ा दिया स्कूटर, सबक सिखाने के लिए बुजुर्ग महिला ने जो किया, वाकई हिम्मत है!

केरल के कोझिकोड में एक बुजुर्ग महिला ने फुटपाथ पर स्कूटर चला रहे शख्स को रोक दिया. उनका साहसिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग उनकी नागरिक जिम्मेदारी की तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
केरल की इस महिला ने दिखाई नागरिक जिम्मेदारी

देश में जहां अक्सर ट्रैफिक नियमों और नागरिक जिम्मेदारी को नजरअंदाज किया जाता है, वहीं केरल की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी हिम्मत से मिसाल पेश की है. कोझिकोड में फुटपाथ पर स्कूटर चला रहे एक शख्स को रोकने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

फुटपाथ पर स्कूटर चलाने से रोका

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पेज @aflu_stories_ पर शेयर किया गया है. घटना कोझिकोड के एरनहिपालम इलाके के एक ट्रैफिक सिग्नल के पास की बताई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक से बचने के लिए कई बाइक और स्कूटर सवार फुटपाथ पर चढ़ गए थे, जहां पैदल चलने वाले लोग, बच्चे और बुजुर्ग चलते हैं. इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला ने आगे बढ़कर एक स्कूटर सवार का रास्ता रोक लिया. महिला स्कूटर के सामने खड़ी हो गईं और उसे फुटपाथ छोड़कर सड़क पर जाने के लिए कहा. 

देखें Video:

जब चालक ने दूसरी तरफ से निकलने की कोशिश की, तब भी वह अपनी जगह से नहीं हटीं. एक समय पर महिला ने मोबाइल निकालकर नियम तोड़ने वाले शख्स की रिकॉर्डिंग भी शुरू कर दी. उनकी सख्त और स्पष्ट बातों के आगे चालक ज्यादा देर तक बहस नहीं कर सका और आखिरकार उसे फुटपाथ छोड़कर सड़क पर लौटना पड़ा.

सोशल मीडिया पर मिली जमकर तारीफ

वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा गया, कि फुटपाथ पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन पैदल चलने वालों के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं और इसे रोकना जरूरी है. इस वीडियो को अब तक 2.1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने कमेंट कर महिला के साहस की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, इस उम्र में उन्हें अपने अधिकार के लिए लड़ना नहीं पड़ना चाहिए, लेकिन यह देखकर गर्व होता है. दूसरे ने कहा, उनकी मुस्कान सिर्फ उनकी नहीं, हम सबकी जीत है. एक ने बताया, कि यह महिला पहले उनकी हॉस्टल वार्डन रह चुकी हैं, सख्त जरूर थीं, लेकिन बेहद केयरिंग और परिवार जैसी.

यह भी पढ़ें: 10 साल की उम्र में मलेशियाई शख्स ने खरीदा AI.com और 643 करोड़ में बेचा? जानिए इस वायरल दावे के पीछे का असली सच

Advertisement

सड़क पर कचरा फेंकते ही हो जाएंगे वायरल! LED स्क्रीन से सिखाया जा रहा सफाई का सबक

अमेरिका की लग्जरी लाइफ छोड़ पंजाब क्यों लौट आया ये युवक? वजह जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

Featured Video Of The Day
Nitish Kumar Rajya Sabha Breaking: राज्यसभा जाने पर नितीश ने खुद किया बड़ा ऐलान, क्या बोल? | Bihar CM
Topics mentioned in this article