एक लड़की है, वो बहुत सुंदर है… दादी का Bridgerton रिव्यू सुन लोग हुए फैन, ऐसे सुनाया पूरा किस्सा, Video वायरल

Bridgerton देखने के बाद दादी का देसी अंदाज में दिया गया रिव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उनकी सादगी और मजेदार अंदाज ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ब्रिजर्टन पर दादी का देसी रिव्यू हुआ वायरल

नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज Bridgerton का क्रेज अब हर उम्र के लोगों तक पहुंच चुका है. हाल ही में एक दादी का इस शो पर दिया गया देसी अंदाज में रिव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनकी सादगी और मजेदार अंदाज ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है.

दादी ने अपने अंदाज में सुनाई पूरी कहानी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग महिला से उनके परिवार का सदस्य शो के बारे में सवाल करता है. जब उनसे पूछा गया कि उन्हें शो कैसा लगा, तो उन्होंने तुरंत कहा, अच्छा लगा. कहानी के बारे में पूछने पर दादी ने अपने अंदाज में बताया, एक लड़की है, वो बहुत सुंदर है. रानी चाहती है कि उसका बेटा शादी करे, लेकिन वह सिर्फ एक ही लड़की से प्यार करता है और उसके पीछे-पीछे घूमता रहता है. आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या दोनों आगे मिल पाएंगे, तो उन्होंने पूरे विश्वास से कहा कि वे जरूर मिलेंगे और शादी भी करेंगे.

देखें Video:

Sophie बन गई Showpiece

वीडियो का सबसे मजेदार पल तब आया जब उनसे उनके पसंदीदा किरदार के बारे में पूछा गया. दादी ने Sophie को पसंद बताया, लेकिन उसका नाम गलती से Showpiece बोल दिया. दिलचस्प बात यह है कि यह बुजुर्ग महिला का पहला अंग्रेजी शो था, जिसे उन्होंने देखा और पसंद भी किया. उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले एपिसोड और बाकी सीजन का इंतजार कर रही हैं.

Advertisement

लोगों ने लुटाया प्यार

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने दादी की सादगी और उत्साह की खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा- कि उनकी मां को भी यह शो इसलिए पसंद आया क्योंकि इसमें शादी की कहानी काफी रिलेटेबल लगी. वहीं कई लोगों ने दादी को क्यूट बताया और उनसे आगे के सीजन पर भी रिएक्शन देने की मांग की.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन में प्लास्टिक पैकेट में गर्म रोटी परोसने पर विवाद, यात्री ने उठाया सवाल, IRCTC से मांगा जवाब

जली हुई शर्ट 1 लाख रुपये में! लग्जरी ब्रांड की इस ड्रेस पर भड़के लोग, बोले- फैशन के नाम पर कुछ भी?

AC कोच की सीट पर एक्स्ट्रा लेयर क्यों होती है? इसका असली काम जानकर रह जाएंगे हैरान

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरानी जहाज पर Donald Trump का कब्जा!
Topics mentioned in this article