ई-रिक्शा की छत पर बैठकर जाते दिखे 'डॉगेश भाई', इंटरनेट पर वायरल हुआ फनी वीडियो, लोग बोले- बिना पैसे के ये सीट मिलती है

Dog Funny Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता यानी 'डॉगेश भाई' ई-रिक्शा की छत पर बैठकर सफर करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है और कमेंट्स में लोग खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ई-रिक्शा पर 'डॉगेश भाई'

Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के नए वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता यानी 'डॉगेश भाई' ई-रिक्शा की छत पर बैठकर सफर करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है और कमेंट्स में लोग खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: नानू और दादू के साथ छोटी सी बच्ची ने 'शेकी' गाने पर किया प्यारा सा डांस, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल, बोले- सो क्यूट

ई-रिक्शा की छत पर डॉगेश भाई का सफर

वीडियो में क कुत्ता ई‑रिक्शा की छत पर आराम से बैठा दिखता है. देखने में यह दृश्य ऐसा लगता है, कि मानो यह उसका रोजाना का सफर हो. भीड़भाड़ वाली सड़क पर चल रहे रिक्शे के ऊपर बैठे हुए भी वह बिल्कुल निश्चिंत नजर आता है और जरा भी घबराया हुआ नहीं लगता. रिक्शा चालक मजाकिया अंदाज में कहता है कि पैसे नहीं है उसके पास. ड्राइवर की यह बात सुनकर रिक्शे में बैठे लोग हंसने लगते हैं. वहीं दूसरी तरफ, वीडियो का असली हीरो यानी कुत्ता पूरी तरह शांत रहता है और चलती हवा का मजा लेता रहता है.

आप भी देखिए ये वीडियो


'डॉगेश भाई बजट टाइट है..'

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tarunchabraa नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसपर अभी तक 26 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'डॉगेश भाई बजट टाइट है, वाइब्स हाई है'. वीडियो के कमेंट्स में इंटरनेट यूजर्स खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'जय डॉगेश भाई', दूसरे यूजर ने लिखा 'बिना पैसे के ये सीट मिलती है', एक अन्य यूजर ने लिखा 'सबसे अच्छी सवारी तो ऊपर बैठी है'. 

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections में BJP की सबसे बड़ी चुनौती क्या? Sukanta Majumdar ने क्या कहा? | Exclusive
Topics mentioned in this article