कुत्ता ऑटो रिक्शा के ऊपर 'सड़कों के राजा' की तरह कर रहा सवारी, Video Viral

Dog Rides On Top Auto Rickshaw: पुणे के डांगे चौक की एक व्यस्त सड़क से होती है. फ्रेम में एक ऑटो‑रिक्शा ट्रैफिक के बीच चल रहा होता है और उसकी छत पर एक कुत्ता आराम से बैठा हुआ दिखाई देता है. कुत्ता न तो इधर‑उधर चल रहा है, न भौंक रहा है और न ही नीचे कूदने की कोशिश कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऑटो रिक्शा पर कुत्ते की सवारी
Social Media

Dog Rides On Top Auto Rickshaw: पुणे की सड़कों पर ट्रैफिक, हॉर्न और अजीब‑अजीब नजारे देखना आम बात है. अक्सर डांगे चौक के आसपास रोज आने‑जाने वाले लोग भीड़ वाले रास्ते, ऑटो‑रिक्शा की आवाजाही और कार‑बाइकों की भागदौड़ देखते रहते हैं, लेकिन इसी भागदौड़ के बीच एक शांत और अनोखा पल सबका ध्यान खींच रहा है. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो के अंदर पैसेंजर बैठा नहीं था, बल्कि उसके ऊपर एक कुत्ता आराम से बैठा था, जैसे वही उसकी जगह हो. कुत्ता बिल्कुल शांत, आत्मविश्वास के साथ बैठा था, मानो वह रोज ऐसा ही करता हो.

यह भी पढ़ें:- ट्रांसजेंडर ने लड़की पर थूका, मेट्रो स्टेशन पर पैसे देने से मना किया तो हो गया हंगामा, Video में कैद हुई पूरी घटना 

वीडियो की शुरुआत पुणे के डांगे चौक की एक व्यस्त सड़क से होती है. फ्रेम में एक ऑटो‑रिक्शा ट्रैफिक के बीच चल रहा होता है और उसकी छत पर एक कुत्ता आराम से बैठा हुआ दिखाई देता है. कुत्ता न तो इधर‑उधर चल रहा है, न भौंक रहा है और न ही नीचे कूदने की कोशिश कर रहा है. वह बस शांत बैठा है और नीचे से गुजरते वाहनों और लोगों को देख रहा है. ऑटो स्पीड ब्रेकर से भी गुजरता है, लेकिन कुत्ता अपना संतुलन बिल्कुल नहीं खोता. उसकी बॉडी लैंग्वेज इतनी रिलैक्स्ड है कि लगता है जैसे यह उसके लिए रोज की बात हो.

ऑटो आगे बढ़ता रहता है और कैमरा आसपास की भीड़भाड़ वाली सड़क, बाइकें, कारें और अन्य रिक्शा सब कुछ दिखाता है, लेकिन कुत्ता पूरी वीडियो के दौरान एक ही जगह शांत बैठा रहता है और किसी तरह की घबराहट नहीं दिखाता. वीडियो के अंत में ऑटो ट्रैफिक में दूर निकल जाता है और कुत्ता अब भी उसी तरह आराम से ऊपर बैठा होता है. वीडियो पर “Don Mhantyat Don” लिखा है और और लोकेशन में टैग किया गया है “Dange Chowk”.

लोगों ने किया ऐसा रिएक्ट

5 फरवरी को शेयर किए गया यह वीडियो थोड़े ही समय में बहुत तेजी से वायरल हो गया. वीडियो कई मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कमेंट्स की भरमार हो गई है. इस वीडियो को देखने बाद एक यूजर ने लिखा कि “Dogesh bhai bolte.” दूसरे ने मजाक करते हुए लिखा कि ये रिक्शा उसी का है, चलाने के लिए किराए पर दिया है.

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Featured Video Of The Day
नेहरू-गांधी परिवार पर लाइब्रेरी बनाएंगे BJP सांसद Nishikant Dubey, संसद में बवाल! | BJP | Congress
Topics mentioned in this article