नीले ड्रम से गिटार बनाकर...छेड़ी ऐसी धुन, सुन दिल हार बैठे लोग

Viral Video: कभी-कभी कबाड़ समझी जाने वाली चीज भी ऐसा जादू दिखा देती है कि, दिल खुश हो जाए. एक नीला ड्रम, थोड़ी सी कारीगरी और ढेर सारा हुनर...फिर जो धुन बजी, उसने सोशल मीडिया पर महफिल जमा दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नीले ड्रम से बना डाला शानदार गिटार, इंटरनेट पर छाया जुगाड़ का जादू

Man Made Guitar From Blue Drum: कभी किसी कोने में पड़ा एक नीला ड्रम, कभी हल्की सी खामोशी, और फिर अचानक उभरती एक सुरों की गूंज...पहले तो लगता है जैसे कोई मामूली सा मंजर हो, लेकिन जब वही ड्रम गिटार बनकर दिलकश धुन छेड़ देता है, तो महफिल खुद-ब-खुद सज जाती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जहां हुनर ने साधनों की कमी को मात दे दी.

ये भी पढ़ें:-इतना दिमाग पढ़ने में लगा लिया होता...छात्र ने नकल के लिए लगाया भयंकर जुगाड़, चाहकर भी नहीं ढूंढ़ पाएगा टीचर!

कबाड़ से कमाल तक का सफर (Desi Jugaad Video Goes Viral)

देसी जुगाड़ से जुड़ा यह वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में एक इंडोनेशियाई लड़का प्लास्टिक के नीले ड्रम को गिटार में बदल देता है. आम तौर पर ऐसे ड्रम पानी भरने या कबाड़ में फेंकने के काम आते हैं, लेकिन इस लड़के ने इसे म्यूजिक का जरिया बना दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि उसने ड्रम के बीच में गिटार जैसा गोल छेद किया, फिर लकड़ी का हैंडल फिट किया. इसके बाद तारों को इतनी सफाई से बांधा कि पूरा ड्रम एक शानदार गिटार में तब्दील हो गया. यह Blue Drum Guitar अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

धुन ने जीता दिल (Melody That Won Hearts)

सिर्फ बनाना ही नहीं, लड़के ने उस गिटार पर ऐसी दिलकश धुन छेड़ी कि सुनने वाले मंत्रमुग्ध हो गए. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @ryan_dli अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक इसे करीब 2.2 करोड बार देखा जा चुका है और 18 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. नेटिजन्स भी खुलकर तारीफ कर रहे हैं. किसी ने लिखा हुनर संसाधनों का मोहताज नहीं होता. तो किसी ने कहा सुविधा जीरो पर टैलेंट सौ प्रतिशत. कमेंट सेक्शन में बस एक ही चर्चा है क्रिएटिव टैलेंट और देसी जुगाड़. नीले ड्रम से बना यह गिटार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यह साबित करता है कि सच्चा टैलेंट किसी भी हाल में चमक सकता है. शायद यही वजह है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-सड़क पर दौड़ी कबाड़ी कार, इंजन और सीट के सहारे कर डाली खुली सवारी, ड्राइविंग स्किल देख लोगों ने पीट लिया माथा

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Jabalpur Violence: जबलपुर जिले में बीती रात सिहोरा मंदिर के बाहर कैसे मचा बवाल? | MP News