मेरे लिए पति हर साल खरीदते हैं 3 किलो सोना...बिजनेसमैन की पत्नी का दावा वायरल

सोना महंगा है, रिश्ते भी लेकिन जब इश्क और दौलत एक ही फ्रेम में आ जाए, तो चर्चा लाजमी है. नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो देसी ब्लिंग के ट्रेलर में एक ऐसा दावा सामने आया, जिसने सोशल मीडिया को चौंका दिया और लोग हैरान रह गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुबई की चमकदार जिंदगी...जानें आखिर क्यों वायरल हो रहा है देसी ब्लिंग ट्रेलर

Gold Investment: नेटफ्लिक्स ने अपनी नई रियलिटी सीरीज देसी ब्लिंग का ट्रेलर रिलीज किया है. इस शो में दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के अमीर कारोबारियों की जिंदगी दिखाई गई है. इसी ट्रेलर में सतीश संपाल की पत्नी तबिंदा संपाल ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके पति को सोना खरीदना बहुत पसंद है. 

देसी ब्लिंग के ट्रेलर में क्या कहा गया (What Was Said in Desi Bling Trailer)

तबिंदा के मुताबिक, सतीश हर साल उन्हें तीन किलो सोना गिफ्ट करते हैं. मौजूदा रेट के हिसाब से एक किलो सोने की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये मानी जा रही है, यानी हर साल करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का सोना. बस यही लाइन सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई.

कौन हैं सतीश और तबिंदा संपाल (Who Are Satish and Tabinda Sanpal)

सतीश संपाल Anax Holding के चेयरमैन हैं. उनका जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था. कई साल पहले वह सिर्फ 80 हजार रुपये लेकर दुबई पहुंचे थे. आज उनकी कंपनी रियल एस्टेट, फाइनेंस, हॉस्पिटैलिटी और मीडिया जैसे सेक्टर में काम करती है. तबिंदा संपाल ब्रिटिश पाकिस्तानी हैं. दोनों की एक छोटी बेटी है, जिसका नाम इसाबेला है. सतीश पहले भी सुर्खियों में आ चुके हैं, जब उन्होंने अपनी बेटी को कस्टम पिंक रोल्स रॉयस गिफ्ट की थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- 13 करोड़ साल पुराना रहस्य आया बाहर, देखते ही वैज्ञानिक भी चौंक उठे

शो क्यों बन रहा है चर्चा का विषय (Why This Show Is Trending)

देसी ब्लिंग में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश जैसे टीवी चेहरे भी नजर आएंगे. शो दुबई की इंडियन कम्युनिटी की आलीशान जिंदगी, महंगी गाडियां और हाई प्रोफाइल पार्टियों की झलक दिखाता है.

यही वजह है कि ट्रेलर रिलीज होते ही ये खबर ट्रेंड करने लगी. ये सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि उस चमकदार दुनिया की झलक है जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं. देसी ब्लिंग ने पहले ही एपिसोड से पहले माहौल बना दिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का...ठुकराए हुए प्रेमियों को वेलेंटाइन डे पर ये चिड़ियाघर दे रहा है गजब का ऑफर

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
India VS Pakistan Match | भारत के खिलाफ मैच खेलने को मान गया पाकिस्तान | BIG BREAKING