तेंदुआ पानी पी रहा था, तभी मगरमच्छ ने किया जानलेवा हमला, वीडियो देख आंखों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे

Crocodile Attack Leopard: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेंदुआ नदी के किनारे बड़े आराम से पानी पी रहा था. तभी एक मगरमच्छ ने बिजली की रफ्तार से उस पर हमला किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तेंदुआ पर मगरमच्छ ने किया हमला
Social Media

Crocodile Attack Leopard: जंगल में जीवित रहना आसान नहीं है. आप चाहे कितने भी बड़े शिकारी क्यों न हों, कोई न कोई आपका पीछा कर रहा होता है और इसका एक वीडियो सामने आया है. एक तेंदुआ नदी के किनारे बैठकर पानी पी रहा था, तभी मगरमच्छ ऐसा हमला करता है कि तेंदुए को बचने के लिए कुछ सेकंड का समय तक भी नहीं मिला. हालांकि, तेंदुआ एक कुशल शिकारी है. वह हमेशा सतर्क रहता है, लेकिन मौत और प्यास के बीच बस एक पल का फासला था और उसी क्षण मगरमच्छ ने हमला कर दिया. इस वीडियो के अंत तक देखने के बाद आप अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें:- अब इस राज्य में नहीं दिखेंगे गुटखे के विज्ञापन, महिलाओं ने तंबाकू विरोधी अभियान के तहत बसों से फाड़े विज्ञापन 

यह वीडियो @Digital_khan01 नाम के अकाउंट ने शेयर किया था. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेंदुआ नदी के किनारे बड़े आराम से पानी पी रहा था. तभी एक मगरमच्छ ने बिजली की रफ्तार से उस पर हमला किया और उसे घसीटकर ले गया. मगरमच्छ ने आखिर में क्या किया, यह बताने की जरूरत नहीं है. मगरमच्छ ने तेंदुए को पलटवार करने का मौका तक नहीं दिया. उसने खेल को सिर्फ दो सेकंड में खत्म कर दिया.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख लोग हैरान हो रहे हैं कि तेंदुए इतना सतर्क रहता है और उसे हमले की भनक तक भी नहीं लगी. इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि तेंदुआ बदनसीब था और इसलिए फंस गया. वहीं, कुछ लोग मगरमच्छ के साहस की तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि मगरमच्छ 24-27 घंटे तक पानी के अंदर रह सकता है.

Advertisement

बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं. एक ऐसा ही वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुआ अचानक एक फॉरेस्ट गार्ड की तरफ छलांग लगाता है. इस पल पर फॉरेस्ट गार्ड की मजेदार प्रतिक्रिया देखकर लोग हंसी भी रोक नहीं पा रहे हैं और थोड़े चिंतित भी हैं, क्योंकि छोटी सी गलती से गार्ड के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी. इस वीडियो को देखने के लिए यहां क्लिक करें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल का सबसे बड़ा सियासी मुकाबला! Mamata vs Suvendu Adhikari | Rahul Kanwal
Topics mentioned in this article