इतना महंगा इलाज? मामूली बुखार पर डॉक्टर ने बना दिया 10 हजार का बिल, देखकर मरीज रह गया दंग

चेन्नई में एक शख्स ने मामूली बुखार के इलाज पर 9,900 रुपये का बिल आने का दावा किया. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर प्राइवेट हेल्थकेयर की महंगाई को लेकर बहस छिड़ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बुखार का इलाज या लूट? मामूली बुखार पर डॉक्टर ने बना दिया 10 हजार का बिल

चेन्नई के एक शख्स का ट्वीट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि एक साधारण बुखार के इलाज के लिए उनसे करीब 9,900 रुपये का बिल लिया गया, जिसके बाद लोगों के बीच बहस छिड़ गई है.

क्या है पूरा मामला?

प्रशांत रंगास्वामी नाम के इस शख्स ने बताया कि वह हल्के बुखार और सर्दी के लिए अपोलो क्लीनिक गए थे. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि कंसल्टेशन, ब्लड टेस्ट, स्वैब टेस्ट और दवाइयों का कुल बिल करीब 9,000 रुपये से ज्यादा हो गया, जिसमें सिर्फ दवाइयों की कीमत ही 900 रुपये थी. उन्होंने इस खर्च को बिल्कुल भी वर्थ नहीं बताया.

इस मामले पर अपोलो क्लीनिक ने जवाब देते हुए कहा कि वे इस फीडबैक को गंभीरता से ले रहे हैं और मरीज से डिटेल्स शेयर करने को कहा ताकि टीम इस पर कार्रवाई कर सके.

Advertisement

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने अस्पताल पर ज्यादा पैसे लेने का आरोप लगाया, तो वहीं कई यूजर्स ने कहा, कि कॉर्पोरेट अस्पतालों में जाना मतलब उनकी फीस को स्वीकार करना होता है. 

डॉ. सुधीर कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि वह खुद साधारण बुखार के लिए डॉक्टर के पास नहीं जाते और न ही कोई टेस्ट करवाते हैं. उन्होंने कहा कि इससे उन्होंने पिछले कई सालों में काफी पैसे बचाए हैं.

Advertisement

सरकारी बनाम प्राइवेट अस्पताल

कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि लोग छोटे क्लीनिक या सरकारी अस्पतालों में क्यों नहीं जाते, जहां मामूली बीमारियों का इलाज कम या बिना खर्च में हो सकता है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि प्राइवेट अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं होती हैं, लेकिन उनकी कीमत भी ज्यादा होती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: भारत की सबसे महंगी गाड़ी... सड़क पर इस गाड़ी को देख कही ऐसी बात, विदेशी शख्स का Video देख नहीं रुकेगी हंसी

285 रुपये की राइड का बना 6 हज़ार रुपये बिल! बेंगलुरु में सामने आया नया कैब स्कैम, आप भी रहें सावधान

Advertisement

Crime Patrol का सीन लग रहा है! कीचड़ भरे तालाब में लेटकर कपल ने कराया प्री-वेडिंग शूट, खूब उड़ा मजाक

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Qatar के Gas भंडार पर भीषण हमला! दुनिया में गैस संकट का खतरा | Iran War | Trump