पानी के तेज़ बहाव में भी गाड़ी चलाता रहा ड्राइवर, बैलेंस बिगड़ते ही गहरी खाई में गिरा, खौफनाक मंज़र देख सहमे लोग

IPS अधिकारी दीपांशु काबरा (IPS officer Dipanshu Kabra) ने एक शक्तिशाली संदेश के साथ वीडियो को कैप्शन दिया और लोगों से सड़कों पर तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाने का आग्रह किया.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
पानी के तेज़ बहाव में भी गाड़ी चलाता रहा ड्राइवर, बैलेंस बिगड़ते ही गहरी खाई में गिरा

तेज रफ्तार कार के पानी में डूबने और खाई में गिरने का खौफनाक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है. 25-सेकंड की क्लिप में अनियंत्रित वाहन के खाई में गिरने से पहले एक एसयूवी को बाढ़ वाली सड़क पर तेज़ रफ्तार में दौड़ते हुए दिखाया गया है.

IPS अधिकारी दीपांशु काबरा (IPS officer Dipanshu Kabra) ने एक शक्तिशाली संदेश के साथ वीडियो को कैप्शन दिया और लोगों से सड़कों पर तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाने का आग्रह किया.

देखें Video:

दीपांशु काबरा ने अपने पोस्ट में कहा, "आपका जीवन कुछ दिनों की देरी से ज्यादा महत्वपूर्ण है. इसकी कद्र करें! प्रकृति किसी भी मशीन से बहुत शक्तिशाली है. इसका सम्मान करें."

Advertisement

ऑनलाइन वायरल होते ही इस वीडियो को कुछ ही घंटों में हजारों बार देखा गया, साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'प्रकृति के साथ खेलने की कोशिश न करें. दूसरे ने कमेंट् में लिखा है, "इतना डरावना!"

"जिस दिन पैदा हुआ था, तभी से इसके लिए तैयार हूं": पैपराज़ी पर NDTV से बोले रणबीर कपूर

Advertisement
Featured Video Of The Day
राजा रघुवंशी का 'पुनर्जन्म'! 10 महीने बाद आई खुशखबरी, सच हो गई भविष्यवाणी