कर्नाटक में साथ दिखी ब्लैक पैंथर और तेंदुए की जोड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अद्भुत नजारा, वीडियो देख लोगों को नहीं हुआ विश्वास

वीडियो में एक ब्लैक पैंथर और तेंदुए की जोड़ी पानी पीते हुए नजर आ रही है. इस दुर्लभ नजारे को देखकर हर कोई हैरान ही रह गया है. वीडियो में दोनों जंगली जानवर एक-दूसरे के बिल्कुल पास खड़े दिखाई देते हैं, और पानी की सतह पर उनकी हल्की-सी लहराती परछाइयां इस दृश्य को और भी खास बना देती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
साथ दिखी ब्लैक पैंथर और तेंदुए की जोड़ी
Instagram/ @the_wildeye_captures

Black Panther and Leopard Spotted: कर्नाटक के भद्रा टाइगर रिजर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में एक ब्लैक पैंथर और तेंदुए की जोड़ी पानी पीते हुए नजर आ रही है. इस दुर्लभ नजारे को देखकर हर कोई हैरान ही रह गया है. वीडियो में दोनों जंगली जानवर एक-दूसरे के बिल्कुल पास खड़े दिखाई देते हैं, और पानी की सतह पर उनकी हल्की-सी लहराती परछाइयां इस दृश्य को और भी खास बना देती हैं. वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए यह सिर्फ एक आम दिखने वाली तस्वीर नहीं थी, बल्कि भारत के जंगलों की गुप्त और दुर्लभ दुनिया की एक अनोखी झलक थी.

यह भी पढ़ें: 39 करोड़ की साड़ी! 2 किलो सोना और डायमंड से सजी...मुंबई में बनी दुनिया की सबसे महंगी साड़ी

क्यों अद्भुत है यह नजारा?

ब्लैक पैंथर और तेंदुए का साथ दिखना बेहद ही अद्भुत और दुर्लभ नजारा माना जाता है. दरअसल, तेंदुए भारत में कई जगह पाए जाते हैं, लेकिन दो एडल्ट तेंदुओं को एक ही जगह, वह भी पानी पीते समय इतनी शांति से साथ देखना अपने आप में असामान्य है. ऊपर से उनमें से एक का मेलानिस्टिक यानी काला पैंथर होना इस पल को और भी खास और अनोखा बना देता है.

जानकारी के लिए बता दें, कि मेलानिस्टिक तेंदुए जंगल में बहुत कम दिखते हैं. वे बेहद छुपकर रहते हैं, ज्यादातर शाम, रात या कम रोशनी वाले समय में एक्टिव होते हैं. ऐसे में दो बड़ी कैट्स को एक साथ, वह भी इतने करीब और इतने आराम से देखना, अनुभवी वाइल्डलाइफ रिसर्चर्स के लिए भी लगभग असंभव जैसा होता है. यही वजह है कि यह तस्वीर इतनी यादगार बन गई.

आप भी देखिए ये वायरल वीडियो

Advertisement


वीडियो देख लोगों को नहीं हुआ विश्वास

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर फोटोग्राफर सोहन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज @the_wildeye_captures से शेयर किया है, जिस पर अभी तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट्स में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा 'सुपर्ब.. ड्रीम साइटिंग', दूसरे यूजर ने लिखा 'सिंपली अमेजिंग', एक अन्य यूजर ने लिखा 'दो भाई, दोनों तबाही'. इसके अलावा कुछ यूजर्स को नजारा देखकर विश्वास नहीं हुआ और वीडियो को AI की क्रिएटिविटी बता डाला. 

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi पर Pralhad Joshi का वार- 'भारत में LPG की समस्या नहीं, LOP की समस्या’
Topics mentioned in this article