11 दिन तक बिना रुके उड़ता रहा पक्षी! लगातार 13,000 किमी भरी उड़ान, इसकी ताकत जान दुनिया हैरान!

एक बार-टेल्ड गॉडविट नाम के पक्षी ने अलास्का से तस्मानिया तक 13,560 किमी की दूरी बिना रुके तय की. इस अद्भुत उड़ान के लिए वह अपने शरीर में खास बदलाव भी करता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इतनी लंबी उड़ान कि वैज्ञानिक भी रह गए दंग, पक्षी ने 13,560 किमी बिना रुके तय किए
फोटो: (ebird.org)

प्रकृति में कई ऐसे जीव हैं जिनकी क्षमताएं इंसानों को भी हैरान कर देती हैं. ऐसा ही एक कारनामा एक छोटे से पक्षी ने किया, जिसने करीब 13,560 किलोमीटर की दूरी बिना रुके तय कर ली. इस उड़ान ने वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया और इसे दुनिया की सबसे लंबी बिना रुके की गई उड़ानों में से एक माना गया.

11 दिन तक लगातार उड़ता रहा पक्षी

यह रिकॉर्ड बनाने वाला पक्षी बार-टेल्ड गॉडविट (Bar-tailed Godwit) है, जिसका नाम B6 रखा गया था. साल 2022 में यह पक्षी अलास्का से उड़कर तस्मानिया पहुंचा. इस दौरान उसने लगभग 13,560 किलोमीटर की दूरी तय की और इसमें करीब 11 दिन लगे. इस अद्भुत यात्रा को संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (United States Geological Survey) के वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट टैग के जरिए ट्रैक किया था.

उड़ान से पहले शरीर में होते हैं बड़े बदलाव

इस लंबी यात्रा से पहले यह पक्षी कई हफ्तों तक खूब खाना खाता है. इससे उसके शरीर में काफी मात्रा में फैट जमा हो जाता है, जो उड़ान के दौरान ईंधन की तरह काम करता है. दिलचस्प बात यह है कि उड़ान शुरू होने से पहले यह पक्षी अपने कुछ आंतरिक अंगों का आकार भी छोटा कर लेता है. जैसे पेट और आंतें, जो उड़ान के दौरान काम नहीं आतीं, अस्थायी रूप से छोटी हो जाती हैं. इससे शरीर हल्का हो जाता है और ज्यादा ऊर्जा बचती है.

20,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान

लंबी यात्रा के दौरान यह पक्षी करीब 20,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है. इतनी ऊंचाई पर तेज हवा का फायदा मिलता है, जिससे उसे तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलती है और ऊर्जा भी कम खर्च होती है. साथ ही वहां का ठंडा वातावरण शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है.

Advertisement

रास्ता कैसे ढूंढता है पक्षी

इतनी लंबी दूरी तय करने के लिए यह पक्षी कई प्राकृतिक संकेतों का सहारा लेता है. इनमें सूर्य और सितारों की दिशा, पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र और उसके शरीर में मौजूद जैविक कंपास शामिल हैं. इन्हीं की मदद से यह हजारों किलोमीटर खुले समुद्र के ऊपर भी सही दिशा में उड़ता रहता है.

भारत से भी गुजरते हैं कई प्रवासी पक्षी

लंबी दूरी तय करने वाले पक्षियों में अमूर फाल्कन (Amur Falcon) भी शामिल है, जो हर साल भारत से होकर अफ्रीका की ओर जाता ह. इसी तरह बार-टेल्ड गॉडविट भी आर्कटिक क्षेत्रों से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की ओर प्रवास करता है और कभी-कभी भारत के तटीय इलाकों में भी दिखाई देता है.

Advertisement

वैज्ञानिकों के लिए भी खास है यह खोज

इस पक्षी की रिकॉर्ड उड़ान यह दिखाती है कि प्रकृति ने जीवों को कितनी अद्भुत क्षमताएं दी हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, ऐसे उदाहरण यह समझने में मदद करते हैं कि लाखों वर्षों के विकास के दौरान जीवों के शरीर में कितने अनोखे बदलाव हुए हैं.

यह भी पढ़ें: दुबई जाने वाली फ्लाइट में सिर्फ एक ही यात्री, महिला ने बताई ऐसी वजह कि सब हैरान रह गए - देखें Video

27 साल के हो, 2 लाख से कम कमाते हो तो अप्लाई मत करो, कंपनी ने जॉब के लिए रखीं अजीब शर्तें, लोगों को आया गुस्सा

शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान कौन हैं? मॉडल से वॉइस-ओवर आर्टिस्ट तक, बना चुकी हैं अलग पहचान

Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel | ईरान रिश्तों पर विपक्षी एजेंडा एक्सपोज़ | Trump | Strait Of Hormuz | War News