शादी में क्या खाएं क्या नहीं, अब सोचने की नहीं पड़ेगी जरूरत, बेंगलुरु के टेक एक्सपर्ट ने डिश चुनने में मदद करने के लिए बनाया AI टूल

BuffetGPT: भारतीय शादियों के बुफे “धोखा” जैसे होते हैं, क्योंकि लोग भरपूर खाना देखकर कुछ भी उठा लेते हैं और बाद में पछताते हैं कि काश कुछ और चखा होता. इस समस्या के समाधान के लिए BuffetGPT नाम का एक AI टूल बनाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
डिश चुनने में मदद के लिए AI टूल
Social Media

BuffetGPT: जब भी किसी शादी में जाते हैं, तो खाने के लिए बहुत अच्छी-अच्छी और अगल डिश मिलती है, जिन्हें देखने के बाद दिमाग कन्फ्यूज हो जाता है कि क्या खाएं और क्या नहीं खाएं. अक्सर कई लोगों का शादी का खाना देखकर ही पेट भर जाता है और 1-2 चीज से ज्यादा कुछ भी नहीं खा पाते, जिसके बाद पछतावा होता है कि ये चीज नहीं खाई या फिर वो चीज नहीं खा पाए. हालांकि, अब शादी में डिश चुनने के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए AI टूल आपकी मदद करेगा.

यह भी पढ़ें:- Roka at Metro Station: लड़की के घर नहीं पहुंचे, तो मेट्रो स्टेशन पर ही कर दिया रोका, अनोखी सगाई सेरेमनी का Video Viral

बेंगलुरु के एक टेक एक्सपर्ट ने दावा किया है कि उसने एक ऐसा AI टूल बनाया है, जो भारतीय शादियों के बुफे की सबसे आम समस्या-गलत खाने की चीजें चुन लेना का हल कर सकता है. पंकज, जो बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल हैं, ने X (ट्विटर) पर पोस्ट किया कि भारतीय शादियों के बुफे “धोखा” जैसे होते हैं, क्योंकि लोग भरपूर खाना देखकर कुछ भी उठा लेते हैं और बाद में पछताते हैं कि काश कुछ और चखा होता. इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने BuffetGPT नाम का एक AI टूल बनाया है. यह AI पूरा बुफे स्कैन करके आपके लिए एक पर्सनल खाने का प्लान तैयार करता है. क्या पहले खाना है, क्या बाद में और कैसे बेस्ट ऑप्शन चुनने हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर पंकज के इस आइडिया को खूब पसंद किया. कमेंट सेक्शन देखकर साफ पता चलता है कि सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे मजेदार और क्रिएटिव दोनों माना. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि उस समस्या का हल ढूंढने के लिए शुक्रिया, जो किसी के पास थी ही नहीं. एक अन्य व्यक्ति ने सुझाव दिया कि टूल में ऐसा फीचर भी होना चाहिए, जो कैटरर की रिव्यू देखकर अच्छे रेटिंग वाले खाने को पहले सुझाए. एक यूजर ने लिखा कि ये कमाल है! तुमने सोचा कैसे? AI का असली इस्तेमाल तो यही है.

Featured Video Of The Day
India Vs Pakistan T20 World Cup: इस बार T20 विश्व कप किसके नाम? | Indian Cricket Team | BCCI | ICC
Topics mentioned in this article