रेंट, जिम, नैनी... बेंगलुरु कपल ने बताया 1 महीने का खर्च 1.66 लाख रुपये, इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

बेंगलुरु के एक कपल ने अपने हर महीने के खर्चों को शेयर किया है. कपल ने बताया कि एक महीने में तीन लोगों की फैमिली का 1.66 लाख रुपये हुआ है, जिसमें घर का किराया, फिटनेस, बच्चे की देखभाल और घर के कामों पर होने वाला खर्च शामिल था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेंगलुरु कपल ने बताया महीने का पूरा खर्च

बेंगलुरु को देश के सबसे महंगे शहरों में गिना जाता है, जहां तेजी से बढ़ती लाइफस्टाइल और रोजमर्रा के खर्च लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं. कई कपल पहले भी अपने महीने के खर्चों को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं, जिनमें हर महीने 1.5 से 2 लाख रुपये तक खर्च होने की बात सामने आई है. इसी बीच एक और बेंगलुरु कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने महीने भर के खर्च का पूरा ब्योरा शेयर किया है. इस वीडियो ने एक बार फिर शहर में महंगाई और बदलते लाइफस्टाइल पर बहस छेड़ दी है.

तीन लोगों का 1.66 लाख रुपये खर्च

मेघा और उनके पति शुभम ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि मई महीने में उन्होंने अपनी तीन लोगों की फैमिली पर करीब 1.66 लाख रुपये खर्च किए. इसमें निवेश, EMI और छुट्टियों का खर्च शामिल नहीं है. उन्होंने अपने खर्च का विस्तार से ब्योरा दिया, जिसमें घर का किराया, फिटनेस, बच्चे की देखभाल और घर के कामों पर होने वाला खर्च शामिल था. सबसे ज्यादा खर्च किराया और बिल्स पर हुआ, जो करीब 68,000 रुपये प्रति माह था. शुभम के मुताबिक, घर से जुड़ा खर्च उनका सबसे बड़ा खर्च है. इसके अलावा, हेल्थ और फिटनेस पर भी काफी पैसा खर्च हुआ. जिम मेंबरशिप, पर्सनल ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, सप्लीमेंट्स और फिटनेस से जुड़ी चीजों पर मिलाकर करीब 31,000 रुपये खर्च हुए.

कपल ने आगे बताया कि वे घर के कामों पर हर महीने करीब 29,000 रुपये खर्च करते हैं. इसमें नैनी, कुक और हाउसकीपिंग स्टाफ का खर्च शामिल है. इसके अलावा, ग्रॉसरी, घर के राशन पर लगभग 18,000 रुपये खर्च होते हैं. उनके छोटे बच्चे और पालतू कुत्ते पर भी अच्छा-खासा खर्च आता है. डायपर, खिलौने, कपड़े और पालतू जानवर के खाने पर करीब 8,000 रुपये खर्च हुए. वहीं, बाहर खाना, एंटरटेनमेंट, शॉपिंग, ओटीटी सब्सक्रिप्शन और ट्रांसपोर्ट जैसे अन्य खर्च मिलाकर करीब 12,000 रुपये हुए. इस तरह मई महीने में कुल खर्च लगभग 1.66 लाख रुपये पहुंच गया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का कहना था कि यह खर्च बेंगलुरु जैसे महंगे शहर के हिसाब से सही है, खासकर जहां दोनों कमाने वाले हैं और बच्चे की देखभाल भी करनी होती है. वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि फिटनेस और घरेलू मदद पर इतना ज्यादा खर्च क्यों किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, “खर्च को हमेशा कमाई से तुलना करके देखना चाहिए. जितनी ज्यादा कमाई, उतना ही ज्यादा लोग सुविधा और आराम पर खर्च करते हैं. अगर यह आपके लिए ठीक है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है”. दूसरे यूजर ने कहा, “आपका खर्च आपकी कमाई पर निर्भर करता है. यह आपकी जिंदगी है, आपको इसे दुनिया के सामने सही साबित करने की जरूरत नहीं है”.

Featured Video Of The Day
इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, इस्फहान, तबरीज और तेहरान में बमबारी
Topics mentioned in this article