Google मैप ने दिया धोखा, तो बिहार के 'अनजान दोस्तों' ने इस तरह जीता पूर्व मिस अरुणाचल का दिल

गूगल मैप ने जब बीच राह में हाथ खड़े किए, तो बिहार के इन छोरो ने अरुणाचल की इस महिला की इस तरह की मदद. मिस अरुणाचल तेनजिन मेटोह जब भागलपुर की गलियों में रास्ता भूलीं, तो दो अंजान शख्शों ने अपनी मेहमाननवाजी से ऐसी मिसाल पेश की कि इंटरनेट पर 'बिहारी स्वैग' छा गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मैप गलत हो सकता है, इंसान नहीं....अरुणाचल की महिला ने बताया बिहार का असली चेहरा

Bihar Hospitality Viral Video: अरुणाचल की धाकड़ बाइकर तेनजिन मेटोह जब बिहार के भागलपुर की गलियों में रास्ता भटक गईं, तो गूगल मैप्स ने भी हाथ खड़े कर दिए, लेकिन फिर जो हुआ...उसने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया. दो अंजान अजनबियों ने ऐसी मिसाल पेश की कि तेनजिन ही नहीं, पूरा देश उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है.

रास्ता भटकीं तेनजिन, मसीहा बने दो अंजान शख्स (Two strangers guide Tenzin Metoh in Bhagalpur)

जब आप अकेले बाइक पर देश नापने निकलते हैं, तो डर थोड़ा-बहुत साथ चलता है, खासकर तब जब आप बिल्कुल अनजान इलाके में हों. पूर्व मिस अरुणाचल और मशहूर बाइकर तेनजिन मेटोह (Tenzin Metoh) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. भागलपुर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर उनका नेविगेशन खराब हो गया और वो रास्ता भटक गईं, लेकिन कहते हैं न कि जहां मशीनें फेल होती हैं, वहां हिंदुस्तानियों का जज्बा काम आता है.

ये भी पढ़ें:-डिग्री बाद में, स्वैग पहले! प्रोफेसर ने दीक्षांत समारोह में लगा दिया मस्ती का तड़का, देख खुश हो जाएगा दिल

तेनजिन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस किस्से को बयां किया है. उन्होंने बताया कि जब वो होटल ढूंढते हुए परेशान थीं, तब दो स्थानीय युवकों ने न सिर्फ उन्हें सही रास्ता बताया, बल्कि अपने काम छोड़कर उन्हें सुरक्षित मंजिल तक छोड़ने भी आए. ये कोई फिल्मी सीन नहीं था, बल्कि बिहार की उस जमीनी हकीकत की झलक थी.

Advertisement

उत्तर-पूर्व की बेटी और बिहार की मेहमाननवाजी (Hospitality of Bihar for the Northeast traveler)

मेटोह ने बड़े ही प्यारे अंदाज में कहा कि, अक्सर लोग पूर्वोत्तर (Northeast) के लोगों के साथ होने वाली दिक्कतों की बातें तो बहुत करते हैं, लेकिन ऐसी 'खामोश मोहब्बत' की कहानियां कहीं दब जाती हैं. उन्होंने लिखा, 'मैप गलत हो सकता है, पर लोग नहीं.' भागलपुर के उन दो लड़कों ने बिना किसी लालच के जो मदद की, उसने तेनजिन का भरोसा भारत की एकता पर और मजबूत कर दिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-गंगा में फंसे एक आवारा डॉगी को नाव चालक ने बचाया, आज इंटरनेट पर सबसे बेहतरीन वीडियो

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ (Viral video wins hearts on Instagram)

वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कोई कह रहा है 'यही तो असली बिहार है,' तो कोई लिख रहा है कि 'अतिथि देवो भव:' सिर्फ किताबों में नहीं, भागलपुर की सड़कों पर भी दिखता है. तेनजिन की इस राइड ने नफरत और भेदभाव की बातों को पीछे छोड़ते हुए 'सांप्रदायिक सौहार्द' और इंसानियत का एक नया चैप्टर लिख दिया है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
American Pilot Rescue Video: मौत के मुंह से US ने कैसे बचाया Pilot! Iran में सबसे खतरनाक रेस्क्यू