सिर्फ खरीदारी के लिए जयपुर आई अमेरिकी डिजाइनर, ऐसा क्या खरीदा कि 10 दिन में खर्च कर डाले 54 लाख रु!

एक अमेरिकी ज्वेलरी डिजाइनर ने जयपुर की 10 दिन की सोर्सिंग ट्रिप पर 54 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए. फ्लाइट, होटल और रत्न खरीदने तक का पूरा खर्च उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
10 दिन का जयपुर ट्रिप और खर्च 54 लाख रु!

American Designer Jaipur Trip: राजस्थान का जयपुर दुनिया भर में अपने खूबसूरत रत्नों, ज्वेलरी और कपड़ों के लिए मशहूर है. हाल ही में एक अमेरिकी ज्वेलरी डिजाइनर ने जयपुर की अपनी 10 दिन की यात्रा का खर्च शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई. अमेरिकी डिजाइनर केटी ने बताया कि ज्वेलरी के लिए कच्चा माल खरीदने के लिए उन्होंने जयपुर का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने कुल मिलाकर 54 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए.

फ्लाइट से लेकर होटल तक कितना हुआ खर्च

केटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने पूरे ट्रिप का खर्च विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि उनका न्यूयॉर्क से जयपुर तक का फ्लाइट टिकट करीब 6000 डॉलर (लगभग 5.5 लाख रुपये) का था. इसके अलावा होटल, स्थानीय यात्रा, खाना और घूमने-फिरने पर करीब 3250 डॉलर (करीब 3 लाख रुपये) खर्च हुए. उन्होंने बताया कि जयपुर में रहना और घूमना काफी किफायती है, लेकिन असली खर्च तब शुरू होता है जब आप रत्न और कपड़े खरीदना शुरू करते हैं.

देखें Video:

रत्न और कपड़ों पर खर्च किए 45 लाख रु

केटी ने बताया कि इस यात्रा का सबसे बड़ा खर्च ज्वेलरी बनाने के लिए कच्चा माल खरीदने में हुआ. उन्होंने रत्न, सोना, चांदी और कपड़ों पर लगभग 50,000 डॉलर यानी करीब 45 लाख रुपये खर्च किए. अगर फ्लाइट, होटल और बाकी खर्च जोड़ दिए जाएं, तो उनकी 10 दिन की इस सोर्सिंग ट्रिप की कुल लागत 59,250 डॉलर यानी 54 लाख रुपये से ज्यादा हो गई.

Advertisement

छोटे कारोबार के लिए बड़ा जोखिम

केटी ने कहा कि एक छोटे बिजनेस को चलाने का मतलब है कि आपको बार-बार खुद पर भरोसा करके बड़ा फैसला लेना पड़ता है. उन्होंने लिखा, कभी-कभी यह डरावना लगता है, लेकिन हम फिर भी यह जोखिम उठाते हैं. उम्मीद है कि इस सीजन में मेरी ज्वेलरी अच्छी बिकेगी.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी हैं. एक यूजर ने लिखा, कि वह भी जयपुर में एक महिला उद्यमी हैं और उन्हें इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं. वहीं, एक ने लिखा कि यह वीडियो काफी जानकारी देने वाला है और अगर उन्हें स्थानीय स्तर पर जेमस्टोन या कपड़ों की सोर्सिंग में मदद चाहिए तो वह सहायता कर सकते हैं.

Advertisement

अमेरिका में चलाती हैं ज्वेलरी स्टोर

जानकारी के मुताबिक, केटी अमेरिका के न्यू जर्सी के रिजवुड इलाके में 'केटी डायमंड स्टोर' नाम से ज्वेलरी स्टोर चलाती हैं. यहां वे अलग-अलग तरह की ज्वेलरी बेचती हैं और ग्राहकों के लिए कस्टम डिजाइन भी तैयार करती हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: अमेरिका में मिला 20 करोड़ साल पुराना डायनासोर जैसा दिखने वाला अनोखा जीव, असलियत जान चौंके वैज्ञानिक

कुत्तों को घुमाते वक्त समुद्र तट पर मिले 2000 साल पुराने इंसानी पैरों के निशान, कपल की सैर बनी ऐतिहासिक खोज

समुद्र तट पर 30 फीट लंबी रहस्यमयी मछली को देखते ही लोगों में फैला डर, क्यों इसे मनहूस मानते हैं जापान के लोग!

Advertisement
Featured Video Of The Day
बिरयानी में चिकन लेग पीस नहीं मिला तो महाभारत में तब्दील हुई शादी, जमकर काटा बवाल
Topics mentioned in this article