ऑफिस नहीं... बेटे की मेहनत देख भावुक हुए माता-पिता, वीडियो वायरल

बेंगलुरु में Amazon कर्मचारी शैलेंद्र यादव ने अपने माता-पिता को पहली बार ऑफिस घुमाया. गांव से बड़े मुकाम तक का उनका सफर और माता-पिता की खुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एक शख्स ने अपने माता-पिता को घुमाया ऑफिस
सोशल मीडिया

एक बेटे के लिए सबसे बड़ा गर्व तब होता है, जब वह अपने माता-पिता को अपनी मेहनत का फल दिखा सके. ऐसा ही एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक अपने माता-पिता को बेंगलुरु स्थित Amazon के ऑफिस घुमाता नजर आ रहा है. माता-पिता के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लाखों लोग भावुक हो गए है.

गांव से शुरू हुआ सफर

इस वीडियो को thessyadav_ नाम से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. शैलेंद्र यादव ने बताया कि उनका जन्म एक छोटे से गांव में हुआ और बचपन भी एक छोटे शहर में बीता. उन्होंने लिखा कि अगर बचपन में किसी ने कहा होता कि एक दिन वह अपने माता-पिता को Amazon जैसे बड़े ऑफिस में घुमाएंगे, तो शायद उन्हें यकीन नहीं होता.

माता-पिता की मुस्कान बनी सबसे बड़ी खुशी

शैलेंद्र ने कहा कि बहुत से लोगों के लिए यह सिर्फ एक ऑफिस हो सकता है, लेकिन उनके परिवार के लिए यह सपनों के सच होने जैसा पल था. उनके मुताबिक, सबसे खूबसूरत नजारा ऑफिस की इमारत नहीं, बल्कि माता-पिता के चेहरे पर गर्व भरी मुस्कान थी. उन्होंने कहा कि असली सफलता वही है, जिस पर आपके माता-पिता को गर्व हो.

Advertisement

लोगों को खूब पसंद आया वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा, "आप पर गर्व है." वहीं दूसरे ने कहा, "यह हर मिडिल क्लास लड़के का सपना होता है." कई लोगों ने इस पल को अपनी जिंदगी से जोड़ते हुए कहा कि माता-पिता की खुशी किसी भी बड़ी नौकरी या ऑफर लेटर से कहीं ज्यादा कीमती होती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे पढ़ती रही बच्ची, मां बेचती रही फूल... दिल छू लेने वाला VIDEO हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में 300 साल पुरानी बावड़ी फिर हुई जीवित, शिवलिंग जैसी संरचना, देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें: अमेरिकी सेना में शामिल हुईं महाराष्ट्र में जन्मी प्राजक्ता, सोशल मीडिया पर किसी ने कहा 'गर्व', तो किसी ने पूछा, 'सेलिब्रेट क्यों करें'

Featured Video Of The Day
जैसलमेर में तेज आंधी तूफान में होटल की से गिरीं सोलर प्लेटें, देखें वीडियो
Topics mentioned in this article
Amazon Viral Video
Amazon Employee