साड़ी में बर्फीले पहाड़ पर स्टंट! इन दो महिलाओं का Video देखकर यूजर्स बोले- इंटरनेट का सबसे कूल वीडियो

कश्मीर के गुलमर्ग में दो महिलाओं ने साड़ी पहनकर बर्फीली ढलानों पर स्नोबोर्डिंग की. उर्मिला पाबले और उनकी साथी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर 85 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
साड़ी पहनकर बर्फीले पहाड़ से स्नोबोर्डिंग!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी. इस वीडियो में दो महिलाएं साड़ी पहनकर बर्फ से ढके पहाड़ पर स्नोबोर्डिंग करती नजर आ रही हैं. कश्मीर के गुलमर्ग में शूट हुआ यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद कई लोग इसे इंटरनेट का सबसे कूल वीडियो बता रहे हैं.

साड़ी में किया रोमांचक स्नोबोर्डिंग स्टंट

यह वीडियो मुंबई की स्केटबोर्डर और स्नोबोर्डर उर्मिला पाब्ले ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वह अपनी साथी राइडर लिंडा (Linda) के साथ नजर आती हैं. दोनों महिलाएं साड़ी पहनकर गुलमर्ग की बर्फीली ढलानों पर स्नोबोर्डिंग करती दिखाई देती हैं. साड़ी की लहराती चुनरी और तेज रफ्तार स्नोबोर्डिंग का यह अनोखा कॉम्बिनेशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था - साड़ी को कोई अफ़सोस नहीं। स्नोबोर्डिंग संस्करण.

देखें Video:

85 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे 85 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कमेंट सेक्शन में लोगों ने दोनों महिलाओं की हिम्मत और स्टाइल की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, यह इंटरनेट का सबसे कूल वीडियो है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ऐसा लग रहा है जैसे सुपरवुमन बर्फ पर उड़ रही हों. कुछ लोगों ने मजाक में यह भी लिखा, कि अगर अगली बॉलीवुड हीरोइन की एंट्री ऐसे नहीं हुई तो मजा नहीं आएगा. वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने बॉलीवुड का भी जिक्र किया. कुछ यूजर्स ने लिखा कि यशराज फिल्म्स को इस तरह के शानदार सीन से प्रेरणा लेनी चाहिए. कई लोगों ने कहा, कि यह वीडियो देखकर हर महिला को खुशी महसूस हुई. 

Advertisement

पहले भी सुर्खियों में आ चुकी हैं उर्मिला

यह पहली बार नहीं है जब उर्मिला पाबले का वीडियो वायरल हुआ हो. इससे पहले भी उनके स्केटबोर्डिंग वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे हैं. उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी पिछले साल उनका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था. प्रियांका ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा था, वाह! आप जो कर रही हैं, उसे जारी रखें. अद्भुत. उर्मिला का यह नया वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि पारंपरिक साड़ी और एडवेंचर स्पोर्ट्स का कॉम्बिनेशन भी कमाल का हो सकता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन हैं मुंबई की TTI सुधा द्विवेदी? जिन्होंने एक दिन में बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, किरण मजूमदार-शॉ ने भी की तारीफ

Women's Day 2026: मलाला से लेकर मैरी क्यूरी तक, दुनिया की मशहूर महिलाओं के कोट्स, जो बदल सकते हैं आपकी सोच

11 लाख कमाने वाली लड़की ने की ऐसे दूल्हे की डिमांड, मैचमेकिंग कंपनी ने क्लाइंट को कर दिया बैन! वजह चौंका देगी

Featured Video Of The Day
Iran vs US: 10 Lakh Soldiers Ready! ईरान की अमेरिका को 'ऐतिहासिक नरक' की चेतावनी | Middle East War