150 साल पुरानी घड़ी अब आपकी कलाई पर, CSMT की आइकॉनिक घड़ी से इंस्पायर्ड Titan वॉच, इंटरनेट हुआ दीवाना

मुंबई के CSMT की 1888 की ऐतिहासिक घड़ी से प्रेरित टाइटन की खास वॉच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जानिए इस अनोखे डिजाइन और इसकी खासियतों के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
SMT की आइकॉनिक घड़ी से इंस्पायर्ड Titan वॉच, मिनटों में हुआ सोल्ड आउट

तेजी से भागती-दौड़ती मुंबई में समय को संभालने वाला एक खास प्रतीक हमेशा से मौजूद रहा है, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ऐतिहासिक घड़ी. साल 1888 में लगाई गई यह घड़ी सिर्फ समय बताने का साधन नहीं रही, बल्कि मुंबई की पहचान बन गई है. अब इसी घड़ी से प्रेरित होकर टाइटन कंपनी ने एक खास कलाई घड़ी बनाई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

150 साल पुरानी घड़ी, आज भी उतनी ही सटीक

CSMT की यह घड़ी पिछले 100 साल से ज्यादा समय से लगातार चल रही है. इसे हर हफ्ते हाथ से चाबी देकर चलाया जाता है. रोजाना करीब 40 लाख यात्री इसे देखकर समय का अंदाजा लगाते हैं. पहले लोग इसी घड़ी से अपनी घड़ी मिलाते थे. आज भी यह घड़ी मुंबई की लाइफलाइन मानी जाती है और अपनी सटीकता के लिए जानी जाती है.

Titan ने दी खास श्रद्धांजलि

इस ऐतिहासिक घड़ी को सम्मान देने के लिए Titan ने एक खास रिस्ट वॉच लॉन्च की. इस वॉच की खासियत है:
- CSMT घड़ी जैसा डायल डिजाइन
- क्लासिक और विंटेज लुक
- सिर्फ 5.5mm का अल्ट्रा-स्लिम केस
- क्वार्ट्ज टेक्नोलॉजी

यह वॉच पहले लिमिटेड एडिशन में लॉन्च हुई थी और देखते ही देखते सोल्ड आउट हो गई. बाद में कंपनी ने इसका नॉन-लिमिटेड वर्जन भी लॉन्च किया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा है?

एक यूजर ने एक्स पर इस वॉच के बारे में पोस्ट शेयर की, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. लोगों को यह आइडिया काफी पसंद आया कि एक ऐतिहासिक धरोहर को आधुनिक तरीके से पेश किया गया. लोग अब 'इतिहास को पहन' सकते हैं

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: हॉस्पिटल ने लगा दिया फर्जी चार्ज? मरीज ने ऐसे पकड़ी अस्पताल की गलती, 1 लाख से सीधे 57 हजार हुआ बिल!

अब नहीं ‘मॉर्चरी जैसा फील'! रंगीन बेडिंग और फ्लाइट जैसी सर्विस, वंदे भारत स्लीपर की नई झलक देख लोग बोले-वाह!

बेटी कर रही थी डांस, तभी बीच में आ गए पापा! चप्पल पहनकर किया कुछ ऐसा, इंटरनेट पर बन गए स्टार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल में BJP ने उतारे असलहा-बारूद! | West Bengal News | Rahul Kanwal