18 साल के छात्र को टीचर ने किया मैसेज, कहा- चलो मूवी देखने... फिर स्टूडेंट ने कही ऐसी बात, WhatsApp चैट वायरल

एक छात्र द्वारा शेयर की गई WhatsApp चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें एक टीचर उसे फिल्म देखने के लिए बुलाती नजर आईं. इस घटना के बाद इंटरनेट पर प्रोफेशनल सीमाओं और शिक्षक-छात्र संबंधों को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चलो मूवी देखने... टीचर का मैसेज देख चौंका छात्र, इंटरनेट ने बताया ‘अनप्रोफेशनल’

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं. हाल ही में एक छात्र द्वारा शेयर की गई WhatsApp चैट ने इंटरनेट पर बड़ी बहस छेड़ दी है. इस चैट में एक टीचर अपने ही छात्र को फिल्म देखने के लिए बुलाती नजर आईं. इस घटना ने प्रोफेशनल सीमाओं और शिक्षक-छात्र संबंधों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

WhatsApp चैट से मचा बवाल

यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर सामने आया, जहां 18 साल के एक छात्र ने अपनी और अपनी टीचर के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया. चैट में टीचर ने लिखा, कल तुम्हारी सिर्फ एक क्लास है, क्या तुम मेरे साथ ‘Project Hail Mary' फिल्म देखने चलोगे? अगर तुम हां कहो तो मैं आधे दिन की छुट्टी भी ले सकती हूं.

My teacher asked me to go for a movie with her🙀😭🙏🏻
by u/No_Falcon_9178 in TeenIndia

छात्र हुआ असहज, किया मना

इस मैसेज से छात्र हैरान रह गया. हालांकि, उसने सीधे टकराव से बचते हुए विनम्रता से मना कर दिया. उसने जवाब दिया, मैम, सॉरी, लेकिन मेरा पहले से प्लान है. इसके बावजूद टीचर ने उसे प्लान बदलने के लिए कहा, लेकिन छात्र ने दोबारा साफ मना कर दिया.

छात्र ने अपने पोस्ट में लिखा, कि उसकी उम्र 18 साल है और टीचर की उम्र करीब 28-29 साल है. उसने यह भी कहा कि, अगर जेंडर रिवर्स होता, तो लोगों की प्रतिक्रिया अलग होती. यह बात सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बन गई.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

पोस्ट वायरल होते ही यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं हैं. कई लोगों ने इसे अनप्रोफेशनल और गलत बताया. कुछ ने छात्र को स्कूल में शिकायत करने की सलाह दी. कई यूजर्स ने छात्र की तारीफ की कि उसने शांति से स्थिति संभाली. एक यूजर ने लिखा, अगर यह सच है, तो कभी मत जाना और जरूरत पड़े तो शिकायत करो. वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि शायद इस स्थिति को गलत समझा गया हो.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: जेल जैसी लगती थी जिंदगी... UK में 40 लाख की नौकरी छोड़ भारत लौट आया युवक, वजह सुन सोच में पड़ जाएंगे आप

नौकरी जाने के बाद शुरू किया फूड बिज़नेस, अब विदेश में ‘बिहारी फ्लेवर' बेचकर कमा रहे 1.3 करोड़ रुपये महीना

मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे रुकी पाकिस्तानी महिला, Video में बताया कैसा रहा अनुभव, बोली- डर के साथ आई थी...

Featured Video Of The Day
मुश्किल में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा! सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, जानें कोर्ट में क्या-क्या हुआ?