10 साल की बच्ची ने नासा को लिखी चिट्ठी, कही ऐसी बात कि NASA भी हैरान, फिर दिया ऐसा दिलचस्प जवाब

10 साल की बच्ची की NASA को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें उसने प्लूटो को फिर से ग्रह का दर्जा देने की अपील की है. NASA के जवाब के बाद यह कहानी और चर्चा में आ गई है, और प्लूटो को लेकर पुरानी बहस एक बार फिर शुरू हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NASA भी रह गया हैरान! 10 साल की बच्ची की चिट्ठी ने इंटरनेट जीत लिया

कभी हमारे सोलर सिस्टम का हिस्सा माने जाने वाला प्लूटो आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है. अब एक 10 साल की बच्ची ने इस भावना को शब्दों में पिरोकर नासा को चिट्ठी लिखी, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इस मासूम लेकिन समझदारी भरी अपील ने न सिर्फ लोगों का दिल जीता, बल्कि एक बार फिर प्लूटो को लेकर पुरानी बहस भी छेड़ दी है.

बच्ची की चिट्ठी में क्या खास है?

10 साल की कैला (Kaela) ने हाथ से लिखी चिट्ठी में नासा से अपील की कि प्लूटो को फिर से ग्रह का दर्जा दिया जाए. उसने अपने तर्क में लिखा कि प्लूटो हमारे सोलर सिस्टम का हिस्सा है और पहले इसे ग्रह माना जाता था, इसलिए इसे दोबारा वही दर्जा मिलना चाहिए. कैला ने यह भी कहा, कि अगर ऐसा होता है तो बहुत से लोग खुश होंगे, जिनमें वह खुद और उसके दोस्त भी शामिल हैं.

छोटे-छोटे तथ्यों से रखा बड़ा तर्क

इस चिट्ठी की सबसे खास बात यह रही कि बच्ची ने सिर्फ भावनाओं के आधार पर बात नहीं की, बल्कि कई वैज्ञानिक तथ्य भी लिखे. उसने बताया कि प्लूटो की खोज 1930 में Clyde Tombaugh ने की थी. यह रक्षक बेल्ट में स्थित है. इसका आकार पृथ्वी के चंद्रमा से भी छोटा है. इसके 5 ज्ञात चंद्रमा हैं. चिट्ठी के अंत में उसने अपनी हैंडराइटिंग और स्पेलिंग की गलतियों के लिए माफी भी मांगी, जिसने लोगों का दिल छू लिया.

Advertisement

NASA का जवाब बना खास पल

इस पूरे मामले को और खास बना दिया नासा के जवाब ने. नासा ने कैला की चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- केला, हम इस मामले की जांच कर रहे हैं. यह छोटा सा जवाब सोशल मीडिया पर और ज्यादा वायरल हो गया.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इंटरनेट यूजर्स ने इस चिट्ठी को खूब पसंद किया. कई लोगों ने बच्ची की जिज्ञासा और समझ की तारीफ की. कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि प्लूटो का नाम अब कैला के नाम पर रख देना चाहिए. वहीं, कुछ लोगों ने इस मौके पर फिर से यह बहस छेड़ दी कि आखिर ग्रह की परिभाषा क्या होनी चाहिए. कुछ ने Eris जैसे अन्य खगोलीय पिंडों का भी जिक्र किया. कई लोगों को अपने बचपन की याद भी आ गई, जब प्लूटो को एक ग्रह माना जाता था.

Advertisement

प्लूटो को लेकर पुरानी बहस फिर शुरू

प्लूटो को 2006 में ग्रह की श्रेणी से हटाकर ‘ड्वार्फ प्लैनेट' (बौना ग्रह) घोषित कर दिया गया था. तब से यह विषय अक्सर चर्चा में बना रहता है. अब इस छोटी सी बच्ची की चिट्ठी ने एक बार फिर इस मुद्दे को लोगों के बीच ला दिया है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 19वीं मंजिल से दिखी ‘माचिस के डिब्बों' जैसी जिंदगी! महिला ने दिखाई दिल्ली-NCR की लाइफ की सच्चाई- देखें Video

नामकरण या IPL शो? बेटे का नाम ‘विराट' रखकर कपल ने RCB स्टाइल में किया ग्रैंड रिवील- देखें वायरल Video

Advertisement

भीड़ भरी लोकल में थम गया शोर… नेत्रहीन कलाकार ने ऐसे बजाई बांसुरी, निकला सुरों का जादूगर!

Featured Video Of The Day
India Nuclear Energy: न अमेरिका, न चीन.... भारत ने वो कर दिखाया, जिससे दुनिया भी हैरान
Topics mentioned in this article