ईरान-अमेरिका के संघर्षविराम के बावजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही अभी भी बहुत सीमित है. अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत बोत्सवाना के झंडे वाला माब‑5 नामक तेल टैंकर ही होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सका है. तीन दिनों में इस समुद्री मार्ग से केवल 19 जहाज गुजरे हैं, जिनमें चार टैंकर और बाकी कंटेनर शिप हैं.