विनेश फोगाट का एशियन गेम्स में भाग लेने का सपना चूर, ट्रॉयल कुश्ती मीनाक्षी के हाथों मिली मात

Vinesh Phogat, Asian Games Trial, Semi-final: विनेश फोगाट एशियाड ट्रॉयल मुकाबले में विनेश का राह दूसरे ही राउंड से बहुत मुश्किल दिखने लगी थी. और तीसरे ही राउंड में वह मीनाक्षी के हाथों 4-6 से हार गईं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vinesh Phogat, विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रॉयल्स मुकाबले में हार कर बाहर हो गई हैं
source: social media

Vinesh Phogat, Asian Games Trial: पिछले दिनों इस साल होने वाले एशियाई खेलों के लिए ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से अनुमति हासिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचीं भारत की दिग्गज वीमेन रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) शनिवार को ट्रायल मुकाबले में हार गईं.  विनेश को एशियाड ट्रायल्स के 53 किग्रा भार वर्ग मुाकबले की तीसरी बाउट में  मीनाक्षी ने 4-6 के अंतर से मात दी. इस हार के बाद विनेश का अब एशियाई  खेलों में भाग लेना का सपना चूर हो गया है. इससे पहले विनेश ने अपने शुरुआती दो राउंड के मुकाबले बहुत ही आसानी से जीतकर चाहने वालों को भरोसा दिया था कि वह एशियाई खेलों के लिए जरूर क्वालीफाई करेंगी, लेकिन अब विनेश के बाहर होने से उनके फैंस को जोर का झटका लगा है. 

दूसरे मुकाबले में ही मिले थे विनेश को संकेत

वैसे विनेश के दूसरे राउंड के बाद ही उनकी कुश्ती देखने वालों को अंदाजा हो गया था कि इस बार एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करना इस ओलंपियन के लिए बिल्कुल भी आसान होने नहीं जा रहा. वजह यह रही कि दूसरे राउंड में हरियाणा की नीशू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस दिग्गज अनुभवी पहलवान को कड़ी चुनौती दी. दोनों के बीच अच्छी कुश्ती देखने को मिली. इस दौरान भी दर्शकों को लगा कि विनेश कहीं मुकाबला हार न जाएं, लेकिन आखिर में विनेश नीशू को 7-6 से पछाड़ने में सफल जरूर रहीं, लेकिन इसी स्टेज पर आभास हो गया था कि इस बार फोगाट को एशियाई खेलों के लिए क्वालाीफाई करना आसान होने नहीं जा रहा. और तीसरे राउंड की बाउट में यह साबित भी हो गया 

एकतरफा रहा था पहला राउंड

विनेश की शुरुआती बाउट की बात करें, दो शुक्रवार सुबह सबसे पहले उन्होंने हमराज्य हरियाणा की ज्योति को पहले राउंड में ही 7-1 से हराकर शानदार आगाज किया था.  विनेश ने शुरुआत में सावधानी बरती और ज़्यादातर खड़े होकर कुश्ती पर ध्यान दिया, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, उन्होंने आसानी से अपनी चालें चलीं. उन्होंने एक 'काउंटर' पर 'पुश पॉइंट' के साथ शुरुआत की और जल्द ही 'डबल लेग अटैक' किया, जिससे उन्हें कोई पॉइंट नहीं मिला.दूसरे राउंड की शुरुआत में उन्हें 'क्लॉक' पर रखा गया और वहां से उन्होंने मुकाबले पर हावी होना शुरू कर दिया. उन्होंने अपने दाएं पैर के अटैक को एक 'टेक डाउन मूव' में बदलकर 3-0 की बढ़त बना ली. ज्योति ने भी पैरों पर जोरदार हमला किया, लेकिन विनेश ने अपनी पूरी ताकत लगाकर उस कोशिश को नाकाम कर दिया. एक 'काउंटर अटैक' पर, विनेश ने दो तेज़ी से चालें चलकर स्कोर 7-0 कर दिया, जबकि ज्योति को एक 'पुश-आउट पॉइंट' मिला.

Featured Video Of The Day
Twisha Case: 80KG के पुतले से होगा रीक्रिएशन, खुलेंगे मौत के राज, Samarath-Giribala से ये सवाल
Topics mentioned in this article