रूस और यूक्रेन के बीच की जंग को शुरू हुए करीब 4 साल होने वाले हैं लेकिन शांति की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. बातचीत और समझौते की हर कोशिश पर हमलों की जमीनी सच्चाई भारी पड़ रही है. यूक्रेन ने कहा कि देश के पूर्वी भाग में खादान में काम करने वाले कामगारों को ले जा रही बस पर रूस ने ड्रोन हमला किया. हमले में 12 कामगार मारे गए हैं और कम से कम 15 लोग घायल हो गए हैं. दूसरी तरफ ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने चेतावनी दी है कि उनके देश पर कोई भी हमला क्षेत्रीय संघर्ष को जन्म देगा. उनका यह बयान उस समय आया है जब अमेरिका खाड़ी में अपनी सेना तैनाती बढ़ाते जा रहा है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी दबाव कम नहीं कर रहे हैं.
हम आपके लिए लेकर आए हैं दुनिया की खबरों का यह लाइव ब्लॉग जहां आपको पूरी दुनिया में क्या कुछ हो रहा है, इसकी खबर एक साथ देंगे, तुरंत देंगे. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लेकर दूर देश अमेरिका तक, हर बड़ी ब्रेकिंग खबर और उसकी एनालिसिस पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे.
इंडिया पर लगा टैरिफ घटा
यूएस प्रेसीडेंट ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत पर लगे टैरिफ शुल्क को 25% से घटाकर 18% कर देगा. वे भी इसी प्रकार संयुक्त राज्य अमेरिका के विरुद्ध अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य तक कम करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.
PM मोदी ने टैरिफ कम करने पर ट्रंप का किया शुक्रिया
पीएम मोदी ने कहा कि आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% हो जाएगा. इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक धन्यवाद.
4 लोगों को चीन ने दी फांसी
चीन की एक अदालत ने सोमवार को बताया कि म्यांमार स्थित स्केम सिंडिकेट के चार प्रमुख सदस्यों को फांसी दी गई है. सीमा पार टेलीकॉम फ्रॉड पर बीजिंग की कड़ी कार्रवाई के तहत एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी ऐसी घोषणा है.
EU ने रिवोल्यूशनरी गार्ड तो ईरान ने यूरोप की सेना को आतंकवादी समूह घोषित किया
यूरोपीय संघ ने ईरान के उस फैसले को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने यूरोपीय संघ के देशों की सेनाओं को "आतंकवादी समूह" माना है. यह फैसला तब लिया गया जब यूरोपीय संघ ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर को अपने आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया.
दलाई लामा पर चीन फिर भड़का
दलाई लामा को अवार्ड मिलने पर पूछे जाने पर, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने चीन के इस आरोप को दोहराया कि 90 वर्षीय आध्यात्मिक नेता धर्म के नाम पर अलगाववादी गतिविधियां चला रहे हैं. लिन ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि दलाई लामा केवल धार्मिक व्यक्ति नहीं हैं, वे एक राजनीतिक निर्वासित हैं, जो धर्म की आड़ में चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधियों में लिप्त हैं.
नॉर्वे की राजुकमारी के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नॉर्वेजियन पुलिस ने सोमवार को बताया कि नॉर्वे की भावी रानी के बेटे को, जिस पर इस सप्ताह बलात्कार का मुकदमा शुरू होगा, मारपीट, धमकी देने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है.
ट्रंप को किसकी बात चुभ गई
68वें ग्रैमी अवार्ड्स में एक बात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को बहुत ज्यादा चुभ गई है. ग्रैमी अवार्ड्स को होस्ट कर रहे ट्रेवर नोआ ने एपस्टीन मामले में ट्रंप के नाम का जिक्र करते हुए ग्रीनलैंड को लेकर भी तंज कस दिया. पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें.
शेख हसीना को सजा
बांग्लादेश की एक अदालत ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को सरकारी आवास परियोजना में भूमि आवंटन से जुड़ी कथित अनियमितताओं से संबंधित भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों में सोमवार को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई.
सिंधु जल संधि पर भारत अडिग
हेग स्थित मध्यस्थता न्यायालय (Court of Arbitration) सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) के तहत नई सुनवाई और दस्तावेज संबंधी आदेशों की कार्यवाही जारी रखे हुए है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि वह इन कार्यवाही की वैधता को मान्यता नहीं देता और इसमें भाग नहीं लेगा.
क्यूबा से बात कर रहे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वाशिंगटन क्यूबा के नेतृत्व के साथ समझौता करने के लिए बातचीत कर रहा है. यह बयान उन्होंने क्यूबा की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को तेल नाकाबंदी की धमकी देने के कुछ दिनों बाद दिया है.
Live World News Updates: दो साल की जंग के बाद फिर खुला गाजा का राफा क्रॉसिंग, लेकिन लिमिट तय
एक इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने कहा है कि गाजा को मिस्र से जोड़ने वाले प्रमुख राफा क्रॉसिंग फिर से फिलिस्तीनियों के लिए फिर से खोल दिया गया है. हालांकि मिस्र की सरकारी मीडिया ने कहा कि शुरुआती दिनों में केवल 50 लोगों को इस क्रॉसिंग से जाने और 50 लोगों को गाजा में आने की अनुमति दी जाएगी. बता दें कि मई 2024 में हमास के साथ जंग के दौरान इजरायली बलों ने मिस्र के इस प्रवेश द्वार पर कब्जा कर लिया था.
Live World News Updates: रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को 'आतंकवादी' घोषित किए जाने के बाद ईरान ने यूरोपीय राजदूतों को तलब किया
ईरान ने सोमवार को कहा कि उसने यूरोपीय संघ द्वारा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को आतंकवादी समूह घोषित किए जाने के बाद तेहरान में तैनात यूरोपीय राजदूतों को तलब किया है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बाकाई ने कहा, "रविवार और सोमवार को, "तेहरान में दूतावास वाले सभी यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया था".
Live World News Updates: इंटरपोल ने इंडोनेशिया के 'गैसोलीन गॉडफादर' के लिए रेड नोटिस जारी किया
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि इंटरपोल ने 17 अरब डॉलर के भ्रष्टाचार घोटाले में इंडोनेशिया के सबसे बड़े तेल दिग्गजों में से एक की गिरफ्तारी के लिए रेड नोटिस जारी किया है. मोहम्मद रिजा चालिद को "गैसोलीन गॉडफादर" कहा जाता है. वह इंडोनेशिया में 2018 और 2023 के बीच सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनी पर्टैमिना में भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता के लिए वांटेड हैं. इसमें मनी लॉन्ड्रिंग और लीज समझौते में हेरफेर करना भी शामिल है.
Live World News Updates: स्नैपचैट ने ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के 415,000 अकाउंट ब्लॉक किए
स्नैपचैट ने सोमवार को कहा कि उसने ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगने के बाद 415,000 अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है. साथ ही चेतावनी दी है कि कुछ बच्चे एज वेरिफिकेशन को बाईपास करके अपना अकाउंट अभी भी चला रहे होंगे.
Live World News Updates: पहली ग्रैमी जीत पर दलाई लामा ने जताया आभार
68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में दलाई लामा ने अपने एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए यह अवॉर्ड जीता है. उनके इस एल्बम का नाम 'मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' है. जीत के बाद दलाई लामा ने सोमवार को कहा कि वह अपनी पहली ग्रैमी के लिए आभारी हैं.
Live World News Updates: जापान ने समंदर के 6 KM अंदर खोज निकाला रेयर अर्थ मेटल्स
जापान को अब चीन की मेहरबानी की जरूरत नहीं रह गई है क्योंकि उसने रेयर अर्थ मेटल्स का खुद का खान खोज निकाला है. जापान ने एक महीने पहले अपना एक रिसर्च जहाज समंदर में उतारा था जिसने 6 किलो मीटर की गहराई में गहरे समुद्र के अंदर रेयर अर्थ मेटल्स की खोज की थी. अब जापान की सरकार ने सोमवार, 2 फरवरी को उसे समुद्र की इस गहराई पर जो गाद (सेडिमेंट) मिले हैं, उसमें रेयर अर्थ मेटल्स पाए गए हैं.
Live World News Updates: हिज्बुल्लाह आतंकी दाऊद अमिच को इजरायल ने लेबनान में मार गिराया
इजरायल रक्षा बल ने पुष्टि की कि उसने रविवार, 2 फरवरी को हिज़्बुल्लाह आतंकवादी अली दाऊद अमिच पर हमला किया और उसे मार डाला, जो हिज़्बुल्लाह इंजीनियरिंग विभाग में एक शाखा के प्रमुख के रूप में काम करता था.
Live World News Updates: अमेरिका एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए क्यूबा के नेतृत्व के साथ बात कर रहा- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए क्यूबा के नेतृत्व के साथ बातचीत कर रहा है. इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने क्यूबा की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को एक तेल नाकाबंदी की धमकी दी थी. ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच में अपने मार-ए-लागो एस्टेट में मीडिया से बात करते हुए कहा, "क्यूबा एक असफल राष्ट्र है. यह लंबे समय से है, लेकिन अब इसे सहारा देने के लिए वेनेजुएला नहीं है. इसलिए हम क्यूबा के लोगों, क्यूबा के सर्वोच्च लोगों से बात कर रहे हैं कि क्या होता है.मुझे लगता है कि हम क्यूबा के साथ एक समझौता करने जा रहे हैं." हालांकि ट्रंप ने कोई संकेत नहीं दिया कि इस तरह के समझौते में क्या शामिल हो सकता है.
Live World News Updates: यूक्रेन में बस पर रूस का ड्रोन हमला, 12 कामगारों की मौत
यूक्रेन के मध्य-पूर्वी निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में खदान श्रमिकों को ले जा रही एक बस पर रूसी ड्रोन हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं. पुलिस के अनुसार, बस फ्रंट लाइन से लगभग 65 किमी दूर चल रही थी. यूक्रेन की इमरजेंसी सर्विस ने हमले के बाद की तस्वीर जारी की है, जिसमें एक बुरी तरह से जली हुई बस दिखाई दे रही थी, उसकी साइड की खिड़कियां टूटी हुई थीं और सामने की ओर विंडस्क्रीन लटकी हुई थी.














