- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि भारत एक झूठे ऑपरेशन की योजना बना रहा है और चेतावनी दी है
- ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत अपने ही लोगों के जरिए झूठा अभियान चलाकर पाकिस्तान पर आतंकवाद के आरोप लगाएगा
- उन्होंने भारत को कोलकाता तक ले जाने की धमकी दी और पिछले संघर्ष में पाक वायुसेना के प्रदर्शन को याद दिलाया
पाकिस्तान चारों ओर दौड़ लगा रहा है. कभी अमेरिका तो कभी चीन. मगर दोनों देशों की खुशामद करके भी चैन की नींद नहीं आ रही है. भारत को लेकर रह-रहकर डर दिख जाता है और हर दो-चार दिन में भारत को लेकर एक बयान आ जाता है. मगर आज पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कुछ ऐसा कहा कि इंसान सोच में पड़ जाए कि क्या कुछ ऐसा हुआ है कि पाकिस्तान को खतरा लग रहा है या कुछ होने वाला है. या पाकिस्तान को भारत का इतना खौफ हो गया है कि वो ऐसी अनाप-शनाप बातें कर रहा है.
पाकिस्तान ने ऐसा क्या कहा
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को कहा कि भारत पाकिस्तान पर आरोप लगाने के लिए एक “झूठे ऑपरेशन” की योजना बना रहा है और उन्होंने नई दिल्ली को चेतावनी दी कि अगर उसने ऐसा “नाटक” किया तो उसे कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा. सियालकोट में मीडिया से बात करते हुए आसिफ ने कहा, “वे अपने ही आदमियों के जरिए या हिरासत में लिए गए पाकिस्तानी अधिकारियों के जरिए किसी तरह का झूठा अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं. वे कुछ शवों को कहीं लिटाकर यह कहेंगे कि ये आतंकवादी थे और इन्होंने ऐसा-ऐसा किया.”
Photo Credit: (Photo: NDTV)
कोलकाता का किया जिक्र
ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा, “लगभग एक साल पहले उन्हें जिस तरह के अपमान का सामना करना पड़ा था पूरी दुनिया, बल्कि उनकी अपनी जनता भी उन्हें ताना मारती है कि वे हर मामले में पाकिस्तान से पांच गुना बड़े हैं – जनसंख्या, संसाधन, सेना, वायुसेना.” मंत्री ने जोर देकर कहा कि भारतीय नेतृत्व को “दुनिया के अंत तक” इस तरह के विरोध का सामना करना पड़ेगा. आसिफ ने पिछले साल भारत के साथ हुए संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के प्रदर्शन को याद दिलाया. मंत्री ने बांग्लादेश की सीमा के पास स्थित पूर्वी भारतीय शहर का जिक्र करते हुए कहा, “अगर वे इस बार भी ऐसा नाटक रचने की कोशिश करते हैं, तो ईश्वर की कृपा से हम उन्हें कोलकाता ले जाएंगे.”
कंगाली में भी टाइट है सीना
अब ख्वाजा आसिफ को कौन समझाए कि अगर गलती से भी कोई गलती पाकिस्तान ने कर दी तो अभी तो अफगानिस्तान ने ही हालत खराब की हुई है, भारत पीछे पड़ गया तो अब तो दो दिन भी नहीं झेल पाएगा. ईरान युद्ध के कारण पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की ऐसी किल्लत हुई है कि सरकारी कामकाज तक पर असर पड़ गया है. आम जनता की तो बात ही क्या करें. अभी तो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 3.5 अरब डॉलर का कर्ज लौटाने में ही उसकी हालत खराब हो रही है. इस राशि की वापसी से पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार पर करीब 18 फीसदी का असर पड़ने का अनुमान है. अगर ऐसे में भारत से जंग छिड़ गई तो क्या होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-
ईरान का बदला: अमेरिका के पैट्रियट डिफेंस सिस्टम को मार गिराने का दावा, जानिए क्यों ये बड़ी बात
फ्रांस ने फेंका ऐसा पासा सही पड़ा तो अमेरिका-चीन-रूस को देगा टक्कर, भारत की अहम भूमिका
अंतरिक्ष से ऐसी दिखती है अपनी पृथ्वी, 1969 के बाद 2026 में ली गई तस्वीर, दोनों में कितना अंतर
मिसाइलों और बमों की बारिश के बीच ईरान युद्ध खत्म करने का मिला नया रास्ता, क्या ट्रंप मानेंगे?
ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट F 35 और F 15 E मार गिराने का किया दावा, US पायलट को भी पकड़ा
चूल्हे तक आई ईरान जंग की आंच अब थाली तक पहुंचने को तैयार, अगले साल और बेकाबू होगी महंगाई: UN रिपोर्ट














