NASA सैटेलाइट इमेज में दिखा वेनेजुएला में भूकंप का क्रूर चेहरा, 58 हजार घर जमींदोज

वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने सोमवार (29 जून 2026) को अपनी एक रिपोर्ट जारी की. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक आधिकारिक तौर पर 855 इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है. इनमें से 189 इमारतें पूरी तरह से ढह चुकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नासा के आकलन के आधार पर 58,870 इमारतों के तबाह होने की आशंका है. (फोटो-NDTV)

वेनेजुएला में पिछले हफ्ते आए दो भीषण भूकंपों ने तबाही का ऐसा मंजर पैदा किया है जिसकी कल्पना भी डरावनी है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) के सैटेलाइट डेटा पर आधारित एक शुरुआती आकलन से पता चला है कि इस प्राकृतिक आपदा में देश की 58,000 से ज्यादा इमारतें या तो पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई हैं या उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है. सदी के इस सबसे भीषण भूकंप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है.

इस दोहरे भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 और 7.5 मापी गई थी. ये वेनेजुएला में पिछले 100 से अधिक सालों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है. इस विनाशकारी आपदा में अब तक लगभग 1,700 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं. इनकी तलाश में रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं.

सैटेलाइट रडार डेटा से हुआ नुकसान का आकलन

ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता कोरी शेर और जेमन वैन डेन होएक के अनुसार, 25 जून (भूकंप के ठीक अगले दिन) जुटाए गए सैटेलाइट रडार डेटा के आधार पर प्रभावित क्षेत्र में लगभग 58,870 इमारतों के क्षतिग्रस्त या नष्ट होने की आशंका है.

VIDEO: वेनेजुएला भूकंप त्रासदी के बीच कुदरत का करिश्मा; 96 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकले पिता-पुत्र

दोनों शोधकर्ताओं ने यह डरावना आंकड़ा यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के 'सेंटिनल-1' (Sentinel-1) हाई-रिजॉल्यूशन रडार इमेजरी सैटेलाइट से मिले डेटा का विश्लेषण करने के बाद जारी किया है.

जमीनी स्तर पर अभी जांच होना बाकी

हालांकि, शोधकर्ताओं ने साफ किया है कि यह एक शुरुआती और त्वरित आकलन है. यह डेटा जमीन की सतह पर अचानक आए उन बदलावों को दर्शाता है जो भारी नुकसान की ओर इशारा करते हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि इस आंकड़े को अभी केवल एक बड़े संकेत के तौर पर देखा जाना चाहिए, क्योंकि जमीनी स्तर पर अभी इसका पूरी तरह वेरिफिकेशन होना बाकी है.

Advertisement

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि इस संकट की घड़ी में उसके सैटेलाइट्स प्रभावित इलाकों की तस्वीरें और अहम डेटा जुटाकर जमीनी टीमों को लगातार क्रिटिकल सपोर्ट दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: फ्रांस में गर्मी से हाहाकार, श्मशान में करना पड़ रहा इंतजार

Featured Video Of The Day
मुंबई में स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 बच्चे घायल
Topics mentioned in this article
Venezuela
Earthquake
NASA