अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन फिर हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

उन्होंने ट्वीट किया है कि आज मैं फिर से कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. हालांकि, मुझमें कोई लक्षण नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हुए कोरोना पॉजिटिव
वॉशिंगटन:

दुनिया के अलग-अलग देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इस बात की पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद की है.  राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इससे संबंधित एक ट्वीट किया है और खुद को कोरोना पॉजिटिव बताय़ा है. 

उन्होंने ट्वीट किया है कि दोस्तों, आज मैं फिर से कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. मुझमें कोई लक्षण नहीं है, लेकिन मैं अपने आसपास के सभी लोगों की सुरक्षा के लिए आइसोलेट होने जा रहा हूं. मैं अभी भी काम पर हूं, और जल्द ही सड़क पर आऊंगा. 

Advertisement

वहीं ट्विटर पर उनके समर्थकों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य और जल्दी ठीक होने की कामना की है. बता दें कि इससे पहले जो बाइडेन 21 जुलाई को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे. व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी थी. व्हाइट हाउस ने ट्वीट करते हुए बताया था कि राष्ट्रपति काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक कोरोना संबंधी कोई लक्षण ऐसा महसूस नहीं किया है. 

ये भी पढ़ें- 

ये भी देखें-पटना में जेपी नड्डा का विरोध, नई शिक्षा नीति वापस लेने की मांग

Featured Video Of The Day
Manmeet Soni की दिल छू लेने वाली Poems! | कविता आज की - NDTV Creators Manch 2026 | Poems